{"_id":"6a5081756bb471abd902d0da","slug":"pm-modi-at-mcg-melbourne-reminiscing-2023-border-gavaskar-trophy-pm-modi-and-albanese-india-australia-passion-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi at MCG: मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 की याद, भारत-ऑस्ट्रेलिया जुनून पर क्या बोले पीएम मोदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi at MCG: मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 की याद, भारत-ऑस्ट्रेलिया जुनून पर क्या बोले पीएम मोदी
Fri, 10 Jul 2026 10:55 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:55 AM IST
सार
PM Modi at MCG Melbourne Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी ने आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 से जुड़ी यादों का जिक्र किया। इस सीरीज का मुकाबला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया था। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंध में खेल के प्रति जुनून का भी जिक्र किया। उन्होंने और किन बातों को रेखांकित किया? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रयासरत है। उन्होंने 2026-27 बिग बैश लीग के शुरुआती मैच की मेजबानी चेन्नई को मिलने पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का पहला मैच
इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की कि 2026-27 बिग बैश लीग सीजन भारत में शुरू होगा। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम दिसंबर में शुरुआती मैच की मेजबानी करेगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक संयुक्त बयान में की गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में पुष्टि की कि मेलबर्न रेनेगेड्स 12 दिसंबर को ऐतिहासिक सीजन के पहले मैच में पर्थ स्कॉचर्स का सामना करेगा। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाने वाला पहला बिग बैश लीग मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। देश 2036 ओलंपिक के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। उन्होंने चेन्नई को 2026-27 बिग बैश लीग सीजन के शुरुआती मैच की मेजबानी मिलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत में खेल आयोजनों की मेजबानी से व्यापक पहुंच और दर्शक मिलते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला है। हम 2036 में भारत में ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयासरत हैं। ब्रिस्बेन 2032 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा। इन वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए बड़े पैमाने पर खेल बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।'
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने MCG से खेलों को लेकर दिया खास संदेश: 2036 ओलंपिक की दावेदारी दोहराई; चेपॉक में BBL मैच पर जताई खुशी
क्या क्रिकेट से मजबूत हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भारतीयों के लिए दो भावनाएं जगाता है। पहली, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले का रोमांच और दूसरी, यह अहसास कि क्रिकेट दोनों देशों को जोड़ने वाला एक साझा जुनून है। उन्होंने कहा कि इस खेल ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ उनकी दोस्ती को मजबूत किया है। यह दोनों नेताओं के बीच एक स्वाभाविक सेतु का काम करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कदम रखना किसी भी भारतीय के लिए दो एक साथ भावनाएं जगाता है। पहला, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा, यह अहसास कि हमारे दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है। उन्होंने 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी यात्राओं को याद किया।
ये भी पढ़ें- PM Modi In Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
अल्बानीज क्रिकेट की विरासत पर क्या बोले?
संयुक्त वक्तव्य से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में स्वागत किया। उन्होंने ऐतिहासिक भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता और 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के दौरान रिकॉर्ड तोड़ दर्शक संख्या का भी जिक्र किया। उन्होंने क्रिकेट दिग्गजों लीसा स्थालेकर और स्टीव वॉ को भी सराहा। अल्बानीज ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पवित्र धरती पर आपका फिर से स्वागत है। यह टेस्ट क्रिकेट का जन्मस्थान है। यह ऑस्ट्रेलियाई रूल्स फुटबॉल का घर है। यह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कई प्रसिद्ध मुकाबलों का स्थल रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले, ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय प्रशंसकों ने 90 साल पुराने उपस्थिति रिकॉर्ड को तोड़ा था। पांच दिनों में 3,70,000 लोग बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला का चौथा टेस्ट देखने आए थे।
ये भी पढ़ें- MCG में छाए पीएम मोदी: लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर
खेल जगत में सहयोग का रोडमैप क्या?
अल्बानीज और प्रधानमंत्री मोदी ने खेल सहयोग पर रोडमैप का भी अनावरण किया। इसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना है। यह पहल प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता को इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के साथ जोड़ती है। यह व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए रास्ते खोलती है। इसमें क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान, साथ ही उद्योग और निवेश जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप क्रिकेट से परे सहयोग का विस्तार करेगा। यह खेल प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
प्रधानमंत्री के 'ग्रो मोर, अचीव मोर' मंत्र में क्या?
आज मेलबर्न के स्टेडियम में इस आयोजन से पहले पीएम मोदी ने 30 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में एक अन्य कार्यक्रम- 'मेलबर्न मीट्स मोदी' में प्रवासी भारतीय लोगों के साथ संवाद किया था। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान 'ग्रो मोर, अचीव मोर' नारे के साथ भारत के युवाओं की आकांक्षाओं को भी रेखांकित करते हुए कहा था कि पिछले 12 वर्षों में यह मेरी तीसरी यात्रा है, जो एक हैट्रिक है। 21वीं सदी का भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है। आज का भारत कहता है 'ग्रो मोर, अचीव मोर'।
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की ये खबरें भी पढ़ें-
-
Melbourne Meets Modi: वेनेजुएला के भूकंप में मदद, अंतरिक्ष पर नजर, शिक्षा-खेल-नवाचार तक, PM के भाषण में क्या?
-
LIVE: मेलबर्न में 30 हजार प्रवासी भारतीयों के बीच PM मोदी, कहा- ये शो हाउसफुल है, इस बार हैट्रिक लगी है
-
मेलबर्न में मोदी का मेगा शो: पीएम ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, बोले- आतंकी ठिकानों पर हुए धमाकों की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी
उन्होंने कहा, भारत 6जी तकनीक पर काम कर रहा है, क्योंकि अब भारतीय कहते हैं 'ग्रो मोर, अचीव मोर'। आज, चिप से लेकर जहाजों तक, भारत में बन रहे हैं। देश में विनिर्माण का नया तंत्र विकसित हो रहा है। उन्होंने खेल जगत में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा था कि भारत के एथलीट्स, भारत की टीम बेटर से बेस्ट होती जा रही है। यही आत्मविश्वास भारत को स्पोर्टिंग लीग के नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स भारत होस्ट कर रहा है। भारत 2036 ओलंपिक्स को होस्ट करने का भी दावेदार है। मुझे पूरा विश्वास है स्पोर्ट्स के क्षेत्र भी ऑस्ट्रेलिया और भारत की पार्टनरशिप का और विस्तार होके रहेगा।