फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa South Florida Palm Beach airport renamed President Donald J Trump International

Donald Trump: अमेरिका के एक एयरपोर्ट का नाम बदलकर राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर रखा गया, आखिर क्या है इसकी वजह?

Fri, 10 Jul 2026 08:13 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, अमर उजाला
पीटीआई, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Jul 2026 08:13 AM IST
सार

फ्लोरिडा के एयरपोर्ट का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा गया है। एयरपोर्ट पर साइनबोर्ड बदलने का काम भी शुरू हो गया है। इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
usa South Florida Palm Beach airport renamed President Donald J Trump International
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण फ्लोरिडा के हवाई अड्डे पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम गुरुवार को आधिकारिक तौर पर बदलकर 'प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट' कर दिया गया। पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पुराने साइनबोर्ड हटाए जा रहे हैं और उनकी जगह नए नाम वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'पूरे एयरपोर्ट का बदलाव एक रात में संभव नहीं है। इसलिए आने वाले कुछ हफ्तों तक टर्मिनल से यात्रा के दौरान यात्रियों को पुराने स्वरूप और नए ब्रांडिंग तत्वों का मिश्रण देखने को मिलेगा।'
विज्ञापन


ट्रंप का विमान ही सबसे पहले उतरा
द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के स्वामित्व वाला बोइंग 757 विमान, जिसे 'ट्रंप फोर्स वन' नाम से जाना जाता है। इस एयरपोर्ट पर उतरने वाला पहला विमान बना। यह विमान सुबह करीब 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप भी सवार थे। ट्रंप परिवार, पाम बीच स्थित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो आवास पर आने-जाने के दौरान नियमित रूप से वेस्ट पाम बीच एयरपोर्ट का इस्तेमाल करता है। इससे पहले इस वर्ष एयरपोर्ट से ट्रंप के आवास तक जाने वाली एक सड़क का नाम भी बदलकर 'डोनाल्ड जे. ट्रंप बुलेवार्ड' रखा गया था।
विज्ञापन


बेटे ने लिखा- इस सम्मान के अधिकार भी वही हैं
एरिक ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'फ्लोरिडा और हमारे देश के लिए जितना योगदान इन व्यक्ति ने दिया है, उतना किसी और ने नहीं दिया। इस सम्मान के सबसे अधिक हकदार भी वही हैं। एक बेटे के रूप में और इस एयरपोर्ट से लगभग रोज यात्रा करने वाले व्यक्ति के तौर पर, अपने बोर्डिंग पास पर 'DJT' के शुरुआती अक्षर देखकर मुझे हमेशा गर्व महसूस होगा।' हालांकि एयरपोर्ट का नया नाम गुरुवार से लागू हो गया है, लेकिन इसका तीन अक्षरों वाला एयरपोर्ट कोड PBI से बदलकर DJT 18 अगस्त से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एयरपोर्ट का नाम बदले जाने का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, 'पाम बीच, फ्लोरिडा के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। शानदार मतदान के बाद पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'द प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखा जाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। यह इलाका बेहद लोकप्रिय है, इसकी लोकेशन शानदार है और इसका नवीनीकरण भी शानदार होगा। पाम बीच के सभी लोगों का उनके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद।' उन्होंने इसे दुनिया के सबसे महान और शानदार हवाई अड्डों में से एक भी बताया।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने इसी वर्ष उस विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे एयरपोर्ट का नाम बदलने का रास्ता साफ हुआ। नए साइनबोर्ड, ब्रांडिंग और अन्य बदलावों पर लगभग 55 लाख अमेरिकी डॉलर तक खर्च होने का अनुमान है। गुरुवार सुबह सिनसिनाटी जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्री कीगन कोलेट ने कहा कि नया नाम देखकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक ट्रंप इस सम्मान के हकदार नहीं हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई खास आपत्ति भी नहीं है।


पुल का नाम बदलकर भी ट्रंप के नाम पर किया
इसी बीच, गुरुवार सुबह टेनेसी के डैंड्रिज में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न, बिल हैगर्टी और प्रतिनिधि सभा के सदस्य टिम बर्चेट ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्वी टेनेसी स्थित आई-40 ब्रिज का नाम बदलकर 'डोनाल्ड जे. ट्रंप ब्रिज' रखा गया। डैंड्रिज स्थित जेफरसन काउंटी में 2024 के आम चुनाव में ट्रंप को 82 प्रतिशत वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed