Live
PM Modi NZ Visit LIVE: ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, कई अहम समझौतों पर करेंगे बात
PM Modi In Australia LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा दिन है। आज पीएम मोदी ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता एंगस टेलर से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री आज के कार्यक्रमों के बाद यहीं से न्यूजीलैंड रवाना हो जाएंगे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से जुड़े तमाम अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। प्रधानमंत्री मोदी 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर वहां आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। खास बात यह है कि पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। ऑकलैंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा और अन्य अहम क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे। पिछले दो वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड में प्रमुख उद्योगपतियों और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत जन-से-जन संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।
भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते पर लेबर पार्टी का बड़ा समर्थन
लेबर पार्टी की विदेश मामलों की प्रवक्ता वनुशी वॉल्टर्स ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह समझौता दोनों देशों के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि एफटीए को केवल एक सरकार के कार्यकाल तक सीमित नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसे लंबे समय तक दोनों देशों की प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। वॉल्टर्स ने बताया कि इस समझौते को न्यूजीलैंड की सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी, दोनों का द्विदलीय समर्थन प्राप्त है। उनके अनुसार, अब असली चुनौती इस समझौते को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की है।
उन्होंने कहा कि अगले 15 वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और बाजार तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही छात्रों और कामगारों के लिए वीजा व्यवस्था को मजबूत करने और भारतीय श्रमिकों के कानूनी और मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा। उन्होंने इसे भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के नए दौर की शुरुआत बताया।
न्यूजीलैंड के पीएम ने भारत के साथ संबंध पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया था। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर कहा था कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के कारोबार को जबरदस्त गति मिलेगी और भारतीय बाजार में उसके निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलेंगे।ये भी पढ़ें- भारत का बाजार खोलेगा न्यूजीलैंड की किस्मत: पीएम लक्सन ने क्या किया दावा? 57% सामान पर नहीं लगेगा टैरिफ
आज ही न्यूजीलैंड रवाना होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मेलबर्न में पीएम मोदी के दौरे का आज अंतिम दिन है। ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित सभी कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद पीएम मोदी यहीं से न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना हो जाएंगे। न्यूजीलैंड में भी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध और व्यापारिक गठजोड़ से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत प्रस्तावित है।खेल में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, क्या है रोडमैप?
अल्बानीज और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जगत में सहयोग बढ़ाने का एलान भी किया। दोनों ने संयुक्त रूप से रोडमैप का अनावरण किया। इसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना है। यह पहल प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता को इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के साथ जोड़ती है। यह व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए रास्ते खोलती है। इसमें क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान, साथ ही उद्योग और निवेश जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप क्रिकेट से परे सहयोग का विस्तार करेगा। यह खेल प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।ये भी पढ़ें- MCG में छाए पीएम मोदी: लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर
दोनों देशों के बीच क्रिकेट की अहमियत क्या? पीएम मोदी ने मेलबर्न में बताया
पीएम मोदी स्टीव वॉ और महिला क्रिकेट की दिग्गज लीसा पर क्या बोले?
मेलबर्न के मुकाबलों में दबाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज 'आखिरी ओवर में जीत' का कोई दबाव नहीं है। आज इस मैदान पर केवल खेल का आनंद, हमारी दोस्ती की गर्माहट और भावी चैंपियनों की ऊर्जा है। आज यहां आकर मैं खेल भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं - खासकर स्टीव वॉ और लीसा स्थलेकर जैसी दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में।
प्रधानमंत्री ने भारत में खेल सुविधाओं का जिक्र किया
ये भी पढ़ें- भारत में बजेगा बिग बैश का बिगुल: चेन्नई में होगा ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग का पहला मुकाबला; PM मोदी का बड़ा एलान
बिग बैश लीग के मैच का चेन्नई में आयोजन, पीएम मोदी क्या बोले?
मुझे खुशी है कि बिग बैश लीग का एक मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। भारत में किसी भी खेल लीग के आयोजन से दर्शकों की संख्या की गारंटी मिलती है। वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए भारत खेल अवसंरचना का बड़े पैमाने पर विकास कर रहा है।
पीएम मोदी बीबीएल के उद्घाटन मैच की मेजबानी पर क्या बोले?
ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
PM Modi NZ Visit LIVE: ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, कई अहम समझौतों पर करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी ने मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में बिगबैश लीग कराने का एलान भी किया। भारत पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के मैचों की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि भारत में पहली बार बिग बैश लीग का मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में कराया जाएगा। चेन्नई के क्रिकेट ग्राउंड- चेपॉक में बिग बैश लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की ये खबरें भी पढ़ें-
-
Melbourne Meets Modi: वेनेजुएला के भूकंप में मदद, अंतरिक्ष पर नजर, शिक्षा-खेल-नवाचार तक, PM के भाषण में क्या?
-
LIVE: मेलबर्न में 30 हजार प्रवासी भारतीयों के बीच PM मोदी, कहा- ये शो हाउसफुल है, इस बार हैट्रिक लगी है
-
मेलबर्न में मोदी का मेगा शो: पीएम ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, बोले- आतंकी ठिकानों पर हुए धमाकों की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी