फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar nda meeting cm house patna jdu party upendra kushwaha chirag paswan samrat choudhary bihar news

Bihar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में NDA की महाबैठक आज, CM आवास में विधायक-जिलाध्यक्ष भी जुट रहे

Fri, 10 Jul 2026 09:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 Jul 2026 09:15 AM IST
सार

NDA Meeting : बिहार में एनडीए की महाबैठक हो रही है। बांकीपुर उप चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री आवास पर नितिन नवीन, नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मंत्रियों, एनडीए विधायकों और जिलाध्यक्षों का जुटान हो रहा। क्या है मीटिंग का एजेंडा?

विज्ञापन
bihar nda meeting cm house patna jdu party upendra kushwaha chirag paswan samrat choudhary bihar news
एनडीए की बैठक की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार की सियासत का आज महत्वपूर्ण दिन है। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महाबैठक आयोजित हो रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक सेवक आवास (मुख्यमंत्री आवास) पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव सहित सरकार के सभी मंत्री, एनडीए के घटक दलों के विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं का जुटान शुरू हो गया है। 
विज्ञापन



तीन महीने के कार्यकाल की समीक्षा की तैयारी 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद कर सरकार के कामकाज पर जमीनी स्तर का फीडबैक लेंगे। साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में सम्राट चौधरी सरकार के करीब तीन महीने के कार्यकाल की समीक्षा की जाएगी। विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके आधार पर आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने क्या कहा?

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि यह बैठक विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए द्वारा जारी संकल्प पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा और आगे की कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद कर प्रथम स्तर का फीडबैक प्राप्त करेंगे, ताकि सरकार को जमीनी हकीकत के आधार पर नीतियां बनाने में मदद मिल सके। संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और जनता के बीच किए गए हर वादे को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बैठक इंडिया गठबंधन की बैठक की तरह नहीं है कि आज बैठक किए और कल अनर्गल बातें करने लगे। हमलोग विकास पर बात करने के लिए बैठक करते हैं। जनता के लिए बैठक करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed