फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   telecom Company Employee Shot Dead on Way Home Angry Villagers Block Highway

Bihar: ड्यूटी से लौट रहे टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Fri, 10 Jul 2026 07:30 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 07:30 AM IST
सार

दरभंगा में एयरटेल कर्मचारी संजीव कुमार सिंह की घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-50 जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं और एफएसएल टीम के साथ जांच में जुटी है।

विज्ञापन
telecom Company Employee Shot Dead on Way Home Angry Villagers Block Highway
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात में एयरटेल के एक कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा–बहेड़ी स्टेट हाईवे-50 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं और एफएसएल (FSL) की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


घात लगाकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी गांव निवासी संजीव कुमार सिंह एयरटेल कंपनी में कार्यरत थे। गुरुवार रात वह सुरहाचट्टी स्थित टावर पर ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निमेठी गांव के पास आरा मिल के समीप पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से संजीव कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबड़े और कंधे में लगी गोली
ग्रामीण एसपी दीक्षा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने बेहद करीब से फायरिंग की। संजीव कुमार सिंह के जबड़े और कंधे में गोली लगी थी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
घटना से नाराज ग्रामीणों ने दरभंगा–बहेड़ी स्टेट हाईवे-50 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी घटना
प्रत्यक्षदर्शी विजय कुमार सिंह ने बताया कि संजीव कुमार सिंह का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था और सभी लोगों से उनके अच्छे संबंध थे। उन्होंने कहा कि बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही संजीव वहां पहुंचे, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ वर्ष पहले इसी स्थान पर नगर निगम के कर्मचारी अनिल सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसे में एक ही इलाके में दो बड़ी वारदातों ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ये भी पढ़ें-  Bihar: राजद को कांग्रेस का साथ पर उठे सवाल, नामांकन में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर लालू के करीबी क्या बोले?

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस, बेनीपुर एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed