फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy at Bihar Wedding Violent Clash Over DJ Music Leaves one Dead Several Injured

Bihar: डीजे पर गाना बजाने को लेकर बवाल, शादी समारोह में मचा खूनी संघर्ष; वाहन की चपेट में युवक की मौत, कई घायल

Fri, 10 Jul 2026 07:57 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 07:57 AM IST
सार

अररिया के फारबिसगंज में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। अफरा-तफरी में डीजे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक मिठ्ठू कुमार राय की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tragedy at Bihar Wedding Violent Clash Over DJ Music Leaves one Dead Several Injured
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और अफरा-तफरी के बीच डीजे वाहन की चपेट में आने से वधू पक्ष के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं।
विज्ञापन


डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज शहर के गोढ़ियारे वार्ड संख्या-19 निवासी राजकुमार राय की पुत्री की शादी सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही बाजार निवासी विकास कुमार से तय थी। बुधवार देर रात बारात गोढ़ियारे पहुंची थी। दरवाजा लगने की रस्म से पहले गोढ़ियारे चौक के समीप डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


अफरा-तफरी में डीजे वाहन चढ़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के दौरान डीजे वाहन अचानक आगे बढ़ गया, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गोढ़ियारे वार्ड संख्या-19 निवासी 20 वर्षीय मिठ्ठू कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के कई लोग घायल
घटना में वधू पक्ष के 12 वर्षीय सुशांत कुमार राय, 24 वर्षीय सुमन सागर और डीजे संचालक का भाई बबलू मंडल भी घायल हुए हैं। वहीं, बारात पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

घटना के बाद चालक फरार
हादसे के बाद डीजे वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar: राजद को कांग्रेस का साथ पर उठे सवाल, नामांकन में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर लालू के करीबी क्या बोले?


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक मिठ्ठू कुमार राय मजदूरी कर अपने पिता का हाथ बंटाते थे। वह दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

शराब पीने की चर्चा

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि विवाद के दौरान कुछ बाराती कथित रूप से नशे की हालत में थे, जिससे मामला और अधिक बिगड़ गया। हालांकि, पुलिस या प्रशासन ने इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed