फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Boy Setu Mishra Wins Gold at Asian Under-23 Championship Makes India Proud

Bihar: सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास, एशियाई चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक; सीएम सम्राट ने दी बधाई

Fri, 10 Jul 2026 08:11 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 08:11 AM IST
सार

चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीता। बिहार के धावक सेतु मिश्रा ने टीम की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन
Bihar Boy Setu Mishra Wins Gold at Asian Under-23 Championship Makes India Proud
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलीट सेतु मिश्रा ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के युवा एथलीट सेतु मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के सेतु मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम की इस सफलता ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी है। खेल प्रेमियों और विभिन्न क्षेत्रों से सेतु मिश्रा सहित पूरी भारतीय टीम को बधाइयों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


सीएम सम्राट ने दी बधाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के लाल ने बढ़ाया भारत का मान! चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विज्ञापन


सेतु मिश्रा की उपलब्धि पर बिहार को गर्व
बिहार के प्रतिभाशाली धावक सेतु मिश्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद किया। उनकी इस उपलब्धि को बिहार के खेल इतिहास के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सेतु मिश्रा की यह सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: डीजे पर गाना बजाने को लेकर बवाल, शादी समारोह में मचा खूनी संघर्ष; वाहन की चपेट में युवक की मौत, कई घायल

युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा
सेतु मिश्रा की स्वर्णिम सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से बिहार के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान भी मजबूत होगा। देशभर के खेल प्रेमियों ने सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed