फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Constable Recruitment 2026 Begins for 734 Posts, Apply Online From July 10

HPPSC Constable Vacancy: महिला और पुरुष कांस्टेबल के 734 पदों पर आज से आवेदन शुरू, कौन भर सकता है फॉर्म?

Fri, 10 Jul 2026 12:27 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Jul 2026 12:27 PM IST
सार

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस भर्ती के जरिए महिला और पुरुष कांस्टेबल के 734 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
HP Police Constable Recruitment 2026 Begins for 734 Posts, Apply Online From July 10
HPPSC Police Constable 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) प्रदेश के पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर रहा है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए कुल 734 पद भरे जाएंगे। भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। आयोग ने साफ किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


आयोग ने महिला और पुरुष पदों के लिए अलग-अलग नोटिस भी 10 जुलाई को जारी कर दिया गया है। दोनों पदों के लिए नोटिस का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।

कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 734 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिक पद निर्धारित किए गए हैं।

  • कुल रिक्तियां: 734
  • पुरुष कांस्टेबल पद: 491
  • महिला कांस्टेबल पद: 243
  • भर्ती विभाग: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग
  • भर्ती संस्था: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
पद रिक्तियां
पुरुष कांस्टेबल 491
महिला कांस्टेबल 243
कुल 734

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है।

 
कार्यक्रम तारीख
संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी 9 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 10 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (ORA पोर्टल)

 

विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता क्या है?

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को बोनाफाइड हिमाचली होने की शर्त भी पूरी करनी होगी।

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कटऑफ तिथि तक पूरी होनी चाहिए।
  • हिमाचल कोटे के उम्मीदवारों को बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र देना होगा।

आयु सीमा कितनी तय की गई है?

आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग आयु सीमा निर्धारित की है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

 

श्रेणी आयु सीमा
सामान्य / ईडब्ल्यूएस 18 से 25 वर्ष
एससी / एसटी / ओबीसी 18 से 28 वर्ष
होम गार्ड 18 से 29 वर्ष

 

हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त आयु छूट भी दी जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या होगा?

लिखित परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) से गुजरना होगा। इसमें दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद शामिल होगी।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए
पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी और कूद प्रतियोगिताओं में भी न्यूनतम मानक हासिल करने होंगे।

  • 1500 मीटर दौड़: 5 मिनट 30 सेकंड में
  • 100 मीटर दौड़: 14 सेकंड में
  • ऊंची कूद: 1.35 मीटर
  • लंबी कूद: 4 मीटर


महिला उम्मीदवारों के लिए
महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा के मानक अलग निर्धारित किए गए हैं।

  • 800 मीटर दौड़: 3 मिनट 45 सेकंड में
  • 100 मीटर दौड़: 17 सेकंड में
  • ऊंची कूद: 1.10 मीटर
  • लंबी कूद: 3 मीटर

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में सफल होना जरूरी होगा।

  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण


लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें 90 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन भी लागू होगा।

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके साथ विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

  • वेतनमान: 20,000 रुपये से 64,000 रुपये प्रतिमाह
  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • चिकित्सा भत्ता
  • अन्य सरकारी सुविधाएं

HPPSC Constable (Female) Recruitment 2026 Notice - PDF

HPPSC Constable (Male) Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन शुल्क कितना है?

आयोग ने सभी श्रेणियों के लिए एक समान आवेदन शुल्क निर्धारित किया है।

 

श्रेणी आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियां 600 रुपये

 

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों की जांच आगे की प्रक्रिया में की जाएगी।

  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • 12वीं का प्रमाण पत्र
  • एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस या बीपीएल प्रमाण पत्र
  • होम गार्ड सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन कैसे कर सकते हैं?

उम्मीदवार HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म जमा कर उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed