फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Assistant Town Planner Answer Key 2025 Released, Objections Accepted Till July 15

UPPSC ATP Answer Key: सहायक नगर नियोजक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, कब तक दे सकते हैं चुनौती? यहां जानें

Thu, 09 Jul 2026 06:50 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 09 Jul 2026 06:50 PM IST
सार

UPPSC ATP Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक (टाउन प्लानर) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक प्रश्नों और उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPPSC Assistant Town Planner Answer Key 2025 Released, Objections Accepted Till July 15
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPPSC ATP Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक नगर नियोजक (नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग) परीक्षा-2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 7 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने सामान्य अध्ययन और नगर एवं ग्राम नियोजन विषय के प्रश्नों और उनके उत्तर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजी का मिलान अपने उत्तरों से कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

किस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति?

  • अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • आपत्तियां केवल कार्यालय समय के दौरान स्वीकार की जाएंगी।
  • निर्धारित समय सीमा के बाद भेजे गए दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना साक्ष्य के भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।

किन विषयों के प्रश्नों पर मांगी गई हैं आपत्तियां?

आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों के लिए आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

  • सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या 1 से 50 तक
  • नगर एवं ग्राम नियोजन विषय के प्रश्न संख्या 51 से 150 तक

आपत्ति दर्ज कराने के लिए क्या करना होगा?

  • आयोग की वेबसाइट से उपलब्ध प्रारूप डाउनलोड करना होगा।
  • संबंधित प्रश्न संख्या और विकल्प का स्पष्ट उल्लेख करना होगा।
  • सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या दस्तावेज संलग्न करना होगा।
  • प्रत्येक आपत्ति अलग-अलग प्रपत्र में देनी होगी।
  • आपत्ति निर्धारित पते पर आयोग को भेजनी होगी।

उत्तर कुंजी कहां उपलब्ध है?

  • अभ्यर्थी यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
  • वेबसाइट पर प्रश्न पुस्तिका बुकलेट संख्या 2000585 के अनुसार उत्तर प्रकाशित किए गए हैं।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी प्रश्न पुस्तिका से उत्तरों का मिलान करने के बाद ही आपत्ति दर्ज कराएं।

आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि यदि उन्हें किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो वे निर्धारित प्रारूप में साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति समय पर भेज दें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त दावों और बिना प्रमाण वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed