फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   ONGC Graduate Trainee Recruitment 2026 Registration Begins From July 17 for Engineering Graduates

ONGC Graduate Trainee: ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, कब शुरू होगा आवेदन?

Fri, 10 Jul 2026 11:33 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Jul 2026 11:33 AM IST
सार

ONGC Graduate Trainee Recruitment 2026: देश की महारत्न ऊर्जा कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ने ग्रेजुएट ट्रेनी पदों पर भर्ती करने वाली है। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। इंजीनियरिंग और जियोसाइंस से जुड़े अभ्यर्थी 17 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
ONGC Graduate Trainee Recruitment 2026 Registration Begins From July 17 for Engineering Graduates
ONGC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ONGC Graduate Trainee Recruitment 2026: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने ग्रेजुएट ट्रेनी (ई-1 स्तर) भर्ती 2026 की घोषणा कर दी है। यह भर्ती इंजीनियरिंग और जियोसाइंस से जुड़े विभिन्न पदों के लिए की जाएगी। हालांकि, कुल रिक्तियों की संख्या अभी जारी नहीं की गई है और इसका खुलासा विस्तृत अधिसूचना में किया जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ओएनजीसी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू होगी।


 

भर्ती की प्रमुख जानकारी क्या है?

संबंधित विषयों में ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए ओएनजीसी की यह भर्ती करियर शुरू करने का शानदार अवसर है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भारत के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।

 
विवरण जानकारी
पद का नाम ग्रेजुएट ट्रेनी (ई-1 स्तर)
कुल पद बाद में घोषित किए जाएंगे
आवेदन शुरू होने की तारीख 17 जुलाई 2026
नौकरी का स्थान पूरे भारत में
न्यूनतम योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री
चयन प्रक्रिया GATE स्कोर, योग्यता और इंटरव्यू
आवेदन शुल्क बाद में घोषित किया जाएगा

भर्ती का शॉर्ट नोटिस:
विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों पर भर्ती की जाएगी?

ओएनजीसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंजीनियरिंग और जियोसाइंस की कई शाखाओं में भर्ती करेगी। इनमें तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े कई पद शामिल होते हैं, जैसे कि:

  • एईई (सिविल)
  • एईई (इलेक्ट्रिकल)
  • एईई (मैकेनिकल)
  • एईई (इलेक्ट्रॉनिक्स)
  • एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन)
  • एईई (पर्यावरण)
  • एईई (रिजर्वायर)
  • एईई (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग)
  • एईई (ड्रिलिंग-मैकेनिकल)
  • एईई (ड्रिलिंग-पेट्रोलियम)
  • एईई (प्रोडक्शन-मैकेनिकल)
  • एईई (प्रोडक्शन-केमिकल)
  • एईई (प्रोडक्शन-पेट्रोलियम)
  • एईई (सीमेंटिंग-पेट्रोलियम)
  • ईई (सीमेंटिंग-मैकेनिकल)
  • केमिस्ट
  • जियोलॉजिस्ट
  • जियोफिजिसिस्ट (सरफेस)
  • जियोफिजिसिस्ट (वेल्स)
  • मैटेरियल मैनेजमेंट ऑफिसर
  • प्रोग्रामिंग ऑफिसर
  • ट्रांसपोर्ट ऑफिसर
विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ डिग्री होना जरूरी है। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।

  • इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित शाखा में बीई या बीटेक डिग्री आवश्यक है।
  • विज्ञान से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल होना जरूरी होता है।
  • विस्तृत विषयवार योग्यता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जारी की जाएगी।

वेतन और चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

ओएनजीसी में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाता है। यह भर्ती GATE परीक्षा के स्कोर के आधार पर की जाती है। इन पदों पर आकर्षक वेतन ऑफर किया जाता है, जोकि इस प्रकार होता है:

  • वेतनमान ई-1 स्तर के तहत दिया जाएगा।
  • वेतन 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह के बीच होगा।
  • चयन GATE 2026 स्कोर के आधार पर होगा।
  • इसके बाद योग्यता सत्यापन और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
  • अंतिम चयन इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर होगा।

आवेदन कैसे कर सकेंगे?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही-सही भरने की सलाह दी गई है।

  • सबसे पहले ओएनजीसी के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाएं।
  • ग्रेजुएट ट्रेनी भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन लिंक को खोलें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारियां भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद विषयवार पात्रता, आयु सीमा, रिक्तियों और आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed