फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 353 Worker Posts in Siddharthnagar

UP Anganwadi Bharti: यूपी के सिद्धार्थनगर में 353 पदों पर आंगनवाड़ी की भर्ती, 12वीं पास महिलाएं अभी भरें फॉर्म

Thu, 09 Jul 2026 06:21 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 09 Jul 2026 06:21 PM IST
सार

UP Anganwadi Vacancy 2026: सिद्धार्थनगर जिले में 353 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं पास योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 353 Worker Posts in Siddharthnagar
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 353 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, सिद्धार्थनगर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में ये नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए क्या है आयु सीमा के नियम?

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। भर्ती में 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर (Postgraduate) तक की शैक्षणिक योग्यता को मान्यता दी जाएगी और मेरिट का निर्धारण इसी आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में केवल हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि को ही मान्य माना जाएगा।

देखें आधिकारिक नोटिस

क्या है पात्रता की जरूरी शर्तें?

  • इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
  • विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता (त्यागी हुई) महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • प्राथमिकता पाने के लिए महिला का उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी होना और गरीबी रेखा (BPL) परिवार से होना जरूरी है।
  • यदि ऐसी पात्र विधवा या परित्यक्ता महिला उपलब्ध नहीं होती है, तो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली अन्य महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
  • इसके बाद उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर (APL) परिवारों की महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
  • एक उम्मीदवार एक से अधिक आंगनवाड़ी केंद्र या पद के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
  • एक ही परिवार से अधिकतम दो महिलाओं की नियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद पर की जा सकती है।
  • उम्मीदवार का संबंधित ग्राम सभा या वार्ड का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।

देखें रिक्तियों का विवरण

परियोजना का नाम कुल पद अनारक्षित (UR) पिछड़ी जाति (OBC) अनुसूचित जाति (SC)
नौगढ़ 27 15 7 5
शहर 1 1 0 0
बर्डपुर 30 19 0 11
उसका बाजार 21 6 5 10
लोटन 8 2 3 3
जोगिया 25 10 9 6
शोहरतगढ़ 17 7 5 5
बढ़नी 17 3 8 6
मिठवल 33 14 9 10
बांसी 15 8 1 6
खेसरहा 25 17 5 3
डुमरियागंज 46 23 15 8
भनवापुर 16 8 3 5
इटवा 22 13 4 5
खुनियांव 22 8 7 7
कुल 353 165 100 88
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अपने जिले सिद्धार्थनगर की भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और निवास संबंधी विवरण दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed