फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पांच सौ मीटर के फासले पर मां-बेटे के शव, जलाए चेहरे, 15 साल पहले जसराम और सीमा की शादी; डबल मर्डर की कहानी

Fri, 10 Jul 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 10 Jul 2026 03:17 PM IST
सार

मुरादाबाद में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों के चेहरे भी जला दिए गए। महिला का गला रेता गया जबकि किशोर को गला दबाकर मारा गया। दोनों के शव गन्ने के खेत में पांच सौ मीटर के फासले पर पड़े मिले हैं।

विज्ञापन
Mother and son brutally murdered in Moradabad faces were also burned
मुरादाबाद में मर्डर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में मां-बेटे की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (30) का गला रेता गया जबकि उसके दस साल के बेटे अंकुश की हत्या गला दबाकर की गई है। सीमा का शव बुधवार को एक गन्ने के खेत में मिला था जबकि उसके बेटे की लाश बृहस्पतिवार को करीब पांच सौ मीटर के फासले पर दूसरे खेत से मिली।



 हत्यारों ने दोनों की पहचान छुपाने के लिए चेहरे जलाए थे मगर अंकुश का चेहरा कम जला था जिससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस का कहना है कि सीमा अपने पति जसराम से विवाद के बाद पिछले दो साल से अपने बेटे अंकुश के साथ अलग रह रही थी। इस दोहरे हत्याकांड को प्रेम संबंध में अंजाम दिए जाने का शक है। पुलिस ने महिला के पति, देवर, चचेरे ससुर और महिला के एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Mother and son brutally murdered in Moradabad faces were also burned
पाकबड़ा में मां-बेटे की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक, अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के चककालीलेट निवासी किसान कल्लू सिंह का खेत पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव के पास है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कल्लू सिंह के खेत में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी और उसके चेहरे को जलाया गया था।

Mother and son brutally murdered in Moradabad faces were also burned
मां-बेटे की हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी थी कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे चककालीलेट के ही प्रदीप कुमार के खेत में उनके गांव के वीरेंद्र खाद डालने गए थे। इसी दौरान वीरेंद्र ने एक बच्चे का शव पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। चौबीस घंटे में पहले महिला फिर बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and son brutally murdered in Moradabad faces were also burned
गन्ने के खेत में मिले शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महिला की तरह की बच्चे के चेहरे को भी जलाया गया है। इसी दौरान मौढ़ा तैय्या गांव के लोग भी आ गए। उन्होंने बच्चे के शव की पहचान जसराम के बेटे के रूप में की। लेकिन पूरी तरह तस्दीक करने के लिए जसराम और उसके भाइयों को बुला लिया गया। जसराम ने पुलिस को बताया कि यह शव उसकी पत्नी और बेटे के हैं।
 

विज्ञापन
Mother and son brutally murdered in Moradabad faces were also burned
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि सीमा करीब दो साल से उससे अलग शेरुआ चौराहे के पास कौकरपुर गांव में रह रही थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मौढ़ा तैय्या कब आई और किससे मिलने आई थी। उसे कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed