{"_id":"6a4e1b1bfa5561c21a00a402","slug":"woman-murdered-by-her-throat-slit-face-burned-to-conceal-identity-body-found-in-forest-in-moradabad-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गला रेतकर महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया; जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गला रेतकर महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया; जंगल में मिला शव
Wed, 08 Jul 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:10 PM IST
सार
यूपी के मुरादाबाद में गला रेतकर महिला की हत्या कर दी गई। शव को जंगल में फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया। पुलिस ने आसपास के गांवों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में महिला की बेरहमी से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। हत्यारों ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरा भी जला दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ा तैय्या गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से काटी गई थी, जबकि पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया गया था।
गांव निवासी लल्लू सिंह के पुत्र प्रदीप सुबह करीब नौ बजे खेत पर पहुंचे तो उन्हें खेत में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेर लिया।

पुलिस ने आसपास के गांवों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरे को आग से जला दिया गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि मृतका की पहचान कर घटना का खुलासा किया जा सके।