फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thar driver fled after ramming into two wheelers one after another hit and run on road video goes viral

Viral Video: बेखौफ थार चालक ने एक के बाद एक बाइक सवारों को मारी टक्कर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Fri, 10 Jul 2026 03:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 10 Jul 2026 03:14 PM IST
सार

Viral Video: मुंबई से एक थार चालक का हिट एंड रन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर चलते हुए एक के बाद एक दो पहिया वाहनों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो जाता है। 

विज्ञापन
Thar driver fled after ramming into two wheelers one after another hit and run on road video goes viral
थार चालक ने मारी एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर - फोटो : @FI_InvestIndia

विस्तार

Thar Hit Aan Run On Road Viral Video: कभी-कभी सड़कों पर दौड़ते वाहन अपनी लापरवाही की वजह से अपने साथ-साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल देते हैं। तेज रफ्तार, गलत तरीके से ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी न सिर्फ वाहन चालक की जान को खतरे में डालती है, बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा करती है। ऐसे मामलों में एक छोटी सी गलती भी गंभीर दुर्घटना का रूप ले सकती है। सोशल मीडिया पर मुंबई से एक थार चालक का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर चलते हुए एक के बाद एक दो पहिया वाहनों को टक्कर मार मौके से फरार हो जाता है। 

विज्ञापन
 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक थार ड्राइवर फ्लाईओवर के साइड में नीचे बनी रोड पर थार चल रहा होता है और उसके आगे स्कूटी ड्राइवर जा रहा होता है। थार ड्राइवर जल्दी में स्कूटी पर सवार व्यक्ति को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाता है। जिससे वो स्कूटी सवार नीचे गिर जाता है। इसके बाद जब थार ड्राइवर फोरलेन पर पहुंचता है तो वह फिर दो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाता है। जिससे उनकी भी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाती है। 

विज्ञापन

Viral Video: 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा यह शख्स, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि, वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने आरोपी की गाड़ी का नंबर भी शेयर किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि, सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं थार के नंबर के अनुसार वह गाड़ी हरियाणा की बताई जा रही है।   


Viral Video: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हजारों LPG सिलिंडर, लोग बोले- भगवान के घर देर है अंधेर नहीं


थार हिट एंड रन का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अभी तक कई हजारों लोग देख इंटरनेट पर जमकर भड़ास भी निकाल  कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- चालक पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगनी चाहिए, तभी लोग जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएंगे। दूसरे शख्स ने लिखा- कुछ लोग समझते हैं की थार सड़क पर लोगों के ऊपर चलने के लिए बनाई गई है। हालांकि कुछ लोगों ने थार चालक की साइड लेते हुए कमेंट किया- क्या स्कूटर चालक की भी गलती नहीं थी, जब बाईं तरफ जगह थी तो वह ओवरटेकिंग लेने में क्यों जा रहा था? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed