Eclipses in India: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अगस्त का महीना बेहद खास है। अगस्त महीने में दो खास ग्रहण दिखाई देंगे। 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा, जबकि 27-28 अगस्त को दुर्लभ आंशिक चंद्रग्रहण नजर आएगा। हालांकि, दोनों ग्रहण भारत में लोगों नहीं दिखाई देंगे। आज हम आपको अपनी खबर में बताते हैं कि आखिर भारत में कब अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
Eclipses in India: कब भारत में दिखेगा अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण? एक होगा सदी का सबसे लंबा, जानिए तारीख
Eclipses in India: भारत में अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण 2027 में दिखाई देंगे। साल 2026 में 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा, तो वहीं 27-28 अगस्त को दुर्लभ आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आएगा। लेकिन यह दोनों भारत में नहीं आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहण के समय जिस स्थान पर परछाई पड़ती है, वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखाई देता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण।
चंद्र ग्रहण क्या है?
सूर्य का पृथ्वी चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है और धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान एक समय ऐसा आता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इसके कारण सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है और पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर महीने के शुक्ल पक्ष की आखिर तिथि को पूर्णिमा पड़ती है।
Viral: बारिश में कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर बोला- ऑफिस आना पड़ेगा, शख्स ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल
कब दिखेगा भारत में सूर्य ग्रहण?
भारत में सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को नजर आएगा। नासा ने बताया है कि यह सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा, जो 6 मिनट 23 सेकंड का होगा। इतना लंबा यह इस सदी का इकलौता सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन, यह भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में ही नजर आएगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण के लिए मिस्र का लक्सर सबसे अच्छा स्थान होगा।
Viral: बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंच गए 900 जहरीले सांप! चीन का वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत में अगला चंद्र ग्रहण भी 2027 में नजर आएगा। यह 20 फरवरी 2027 को दिखेगा, जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इसमें चंद्रमा का आंशिक भाग पृथ्वी की छाया में होगा। यह बेहद हल्का होता है और कई इसकी आसानी से पहचान भी नहीं होती है। लेकिन 2028 में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। साल 2028 में 6 जुलाई को आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आएगा, जिसे भारत में देख सकता है।