Viral Video: 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा यह शख्स, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: सोशल मीडिया पर केरल के मालाबार तट पर स्थित कोझिकोड बीच से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनगिनत चीलों को खाना खिलाता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि, वह पिछले 30 वर्षों से बिना किसी दिन का नागा किए हर रोज चीलों को भोजन करा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Eagle Man Of Calicut Viral Video: कई लोग पक्षियों से बेहद प्यार करते हैं और उनकी देखभाल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर केरल के मालाबार तट पर स्थित कोझिकोड बीच से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स पिछले 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा है। चील एक शक्तिशाली शिकारी पक्षी होते हैं। आमतौर पर इंसान चीलों से दूरी बनाकर रहते हैं। लेकिन चीलों के प्रति उसका यह समर्पण और प्यार इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Viral Video: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हजारों LPG सिलिंडर, लोग बोले- भगवान के घर देर है अंधेर नहीं
वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम अजीजका है। जो पिछले 30 वर्षों से केरल के मालाबार तट पर स्थित कोझिकोड बीच पर अनगिनत चीलों को हर दिन खाना खिला रहे हैं। दोपहर के 2 बजे अजीजका अपनी साइकिल पर चिकन का बोरा लेकर आते हैं और एक खास तरह की सीटी बजाते हैं। सीटी की आवाज सुनते ही आसमान में उड़ रहे सारे चील अजीजका के पास आ जाते हैं। फिर अजीजका इन्हें खाना बांटने लगते हैं। उनके पास इतनी संख्या में चील आ जाते हैं कि, बीच के किनारे बैठ खाना बांटते अजीजका भी नजर नहीं आते हैं।
बता दें कि, अजीजका चीलों को बुलाने के लिए जिस खास तरह की सीटी बजाते हैं। केरल में इस सीटी की आवाज को करुणा से जोड़ा जाता है। बीच पर लोग अजीजका का कालीकट का ईगलमैन भी कहते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो कि पुराना है पर अभी सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है।
Viral Video: अमेरिका में एक नाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोग इसे देख अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- सैंकड़ों चील इनके आसपास हैं, लेकिन इनको कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दूसरे शख्स ने लिखा- इनको XYZ सिक्योरिटी मिली हुई है। चील जो आम लोगों को डरावने या घातक लगते हैं। मगर अजीजका को ये बहुत प्यारे लगते हैं।