Viral Video: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हजारों LPG सिलिंडर, लोग बोले- भगवान के घर देर है अंधेर नहीं
Viral Video: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पानी से उफनती नदी में हजारों एलपीजी सिलिंडर बहते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Thousands Of LPG Cylinders Floating In Floodwaters: मानसून के चलते इस समय देशभर की अलग-अलग जगहों में भारी बारिश, जलभराव से लेकर बाढ़ तक की स्थिति बन गई है। अधिक वर्षा की वजह से नदियों के जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ के चलते उफनती नदी में हजारों एलपीजी सिलिंडर बहते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध के चलते दुनिया के कई देश रसोई गैस की किल्लत का सामना कर रहे थे। जिसे लेकर भारत में भी आम जनता बेहद परेशान थी। तो वहीं पूरे देश में गैस सिलिंडर को लेकर अफरातफरी मची हुई थी। बता दें कि, एलपीजी (LPG) सिलिंडर का बड़ा संकट अब काफी हद तक सामान्य हो गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पाताल गंगा नदी के तेज बहाव में बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, एचपीसीएल पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। जिसके बाद करीब 3000 सिलेंडर जिनमें भरे हुए और खाली दोनों तरह के सिलेंडर शामिल थे, वह बहकर नदी में चले गए। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए तो वहीं कुछ लोग पास के एक पुल से इस नजारे को अपने कमरे में रिकॉर्ड करते भी नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग नदी के किनारे पर उतरकर कुछ गैस सिलेंडर पानी से निकाल कर ले जाते हुए भी नजर आए।
महाराष्ट्र, कोल्हापुर में बाढ़ का पानी गैस सिलेंडर गोदाम तक पहुंच गया बताया जा रहा HPCL कंपनी के हजारों सिलेंडर पानी के तेज बहाव में बह गए...
करीब 3 महीने पहले जिन गरीबों को लूटा था,
आज वही गोदाम बाढ़ में बह गया
कर्म का हिसाब देर से सही, लेकिन होता ज़रूर है pic.twitter.com/DNVMgROabf— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) July 8, 2026
उफनती पाताल गंगा नदी में बहते सिलिंडर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और जिला कलेक्टर ने लोगों को साफतौर पर कहा- नदी या किनारे पर कोई एलपीजी सिलिंडर दिखाई दें तो उसे उठाने या घर ले जाने की कोशिश बिल्कुल न करें, कौन सा सिलिंडर भरा है या खाली है यह अभी पता नहीं है। इसलिए किसी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बाढ़ में बहकर आया एलपीजी सिलेंडर कोई मिली हुई चीज नहीं है, हर सिलेंडर का यूनिक नंबर होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल 'पुष्पा' फिल्म जैसा सीन, बस फर्क इतना है कि यहां चंदन की लकड़ी नहीं, बल्कि LPG सिलिंडर हैं।
Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
Viral Video: अमेरिका में एक नाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो