{"_id":"6a506ad7b2971bc09a040d17","slug":"mp-news-good-news-for-ladli-behnas-find-out-when-the-38th-installment-of-the-ladli-behna-yojana-might-be-re-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म? 12 जुलाई को आ सकती है लाड़ली बहना की 38वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म? 12 जुलाई को आ सकती है लाड़ली बहना की 38वीं किस्त
Fri, 10 Jul 2026 09:15 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:15 AM IST
सार
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को जुलाई की किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड के मेहगांव से योजना की 38वीं किस्त जारी करें, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले के मेहगांव में आयोजित कार्यक्रम से योजना की अगली किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का 12 जुलाई को मेहगांव में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इसी कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की जुलाई माह की किस्त भी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- भोपाल का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने जारी किए संदिग्ध आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज, एआई से होगी हमलावरों की पहचान
इस संबंध में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के अंतरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी। उस समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 1,500-1,500 रुपये की राशि हस्तांतरित की थी। बता दें प्रदेश सरकार ने जून 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत शुरुआत में 1 हजार रुपए दिए जा रहे थे। इस बढ़ाकर अब 1500 रुपए कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: त्विषा केस में आरोपी पक्ष तैयार, वॉइस सैंपल और पासवर्ड पर अदालत का आदेश 7 जुलाई को