{"_id":"6a506a4a53e3f8141b05a355","slug":"ram-mandir-donation-scam-housekeeping-staff-are-still-calculating-the-donation-amount-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम दान पर डाका: अब भी ये कर्मी कर रहे चढ़ावे की गणना, केवल ड्रेस बदलकर हो रही वीडियोग्राफी; सिर्फ ये कदम उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम दान पर डाका: अब भी ये कर्मी कर रहे चढ़ावे की गणना, केवल ड्रेस बदलकर हो रही वीडियोग्राफी; सिर्फ ये कदम उठाए
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:57 AM IST
सार
राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले के बाद भी व्यवस्था में मामूली बदलाव किए गए हैं। अभी भी हाउसकीपिंग कर्मी दान राशि की गणना कर रहे हैं। हाउसकीपिंग के लिए भर्ती 46 कर्मचारी गणना में लगे थे। आउटसोर्सिंग कंपनी सैनिक सिक्योरिटी के थे। अभी इन कर्मचारियों के भरोसे ही गणना का काम जारी है, केवल ड्रेस बदलकर वीडियोग्राफी हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल भेजे गए गणनाकर्मियों के अलावा अन्य सभी वही गणनाकर्मी भी दान राशि का हिसाब-किताब कर रहे हैं। ये सभी वही कर्मचारी हैं, जिनको सैनिक सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से हाउसकीपिंग के काम के लिए नियुक्त किया गया था। सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद इन सभी को क्यों नहीं बदला गया।
दरअसल, ट्रस्ट की सिफारिश पर 46 कर्मियों को आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिये नियुक्त करने के लिए बैंक ने कंपनी को पत्र भेजा था। सैनिक सिक्योरिटी कंपनी ने सभी की नियुक्ति कर दी थी। नियुक्त किए गए कर्मियों को बतौर हाउसकीपिंग के काम के लिए रखा गया था। लेकिन वहां पर इन सभी को गणना जैसे संवेदनशील काम में लगा दिया गया।
2 of 17
राम मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, घटना का खुलासा होने और आरोपियों के जेल जाने के बाद अन्य किसी गणनाकर्मी को नहीं हटाया गया। वे गणना के कार्य में लगे हैं। सवाल है कि आखिर इन सभी को क्यों नहीं बदला गया, जिससे गणना प्रक्रिया में और पारदर्शिता लाई जा सके।
3 of 17
राम मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केवल ये कदम उठाए गए
अब तक नियमों को ताक पर रखकर गणना होती थी। अब बाकायदा तय ड्रेस में गणनाकर्मी गणना कर रहे हैं। सभी बिना जेब वाले कपड़े पहन रहे हैं। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। वहीं, निगरानी बढ़ाई गई है। लेकिन पूरे स्टाफ को बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
राम मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्र बताते हैं कि एसओपी की कुछ शर्तों को पूरा कर मामला दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है। सवाल है कि आखिर कंपनी से करार खत्म कर मानक के अनुरूप गणनाकर्मियों की तैनाती क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 17
Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
नए एसपी सुरक्षा को पूरी तरह मिली कमान
अयोध्या में तैनात रहे एसपी सुरक्षा बलरामाचारी का 25 मई को यूपी-112 तबादला हुआ था। लेकिन तब से वह रिलीव नहीं हुए थे। तीन जुलाई को नवागत एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्रा ने बतौर एसपी सुरक्षा ज्वॉइन कर लिया था। चूंकि ट्रस्ट की बैठक थी, इसलिए बलरामाचारी को रिलीव नहीं किया गया था। मंगलवार को वह रिलीव हो गए। अब सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कमान विजय शंकर मिश्रा के पास है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।