{"_id":"6a5077271d1d2dae0f020ecf","slug":"up-former-mla-amassed-immense-illegal-wealth-using-political-clout-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सियासी रसूख से पूर्व विधायक ने की बेशुमार कमाई, सहयोगियों व रिश्तेदारों के नाम पर खरीदीं बेनामी संपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सियासी रसूख से पूर्व विधायक ने की बेशुमार कमाई, सहयोगियों व रिश्तेदारों के नाम पर खरीदीं बेनामी संपत्तियां
Fri, 10 Jul 2026 10:07 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:07 AM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव शेल कंपनियों के जरिये काली कमाई को सफेद करते रहे। मामले में कई करीबी जांच के दायरे में हैं। पूर्व विधायक ने अपराध की कमाई से सहयोगियों व रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी संपत्तियां खरीदीं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी की गरौठा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल कर बेशुमार अवैध कमाई की। अपराध और राजनीतिक प्रभाव से कई शहरों में निवेश करते गए। इसे वैध संपत्ति दर्शाने के लिए कंपनियों का एक नेटवर्क बनाया, जिसमें कई शेल कंपनियों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
दीप नारायण के ठिकानों पर बुधवार को ईडी के छापे में पता चला कि उन्होंने अपराध से अर्जित कमाई अपने, परिजनों और करीबी सहयोगियों द्वारा नियंत्रित विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं में निवेश किया ताकि इनको वैध रूप दिया जा सके। इतना ही नहीं, दूर के रिश्तेदारों के नाम पर कई चल अचल संपत्तियां खरीदीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भैया से फोटो खिंचवाने का पांच हजार और हाथ मिलाने पर 10 हजार, राजभर ने अखिलेश पर लगाए वसूली के गंभीर आरोप
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: शेयर बाजार में खपाई रकम, एक किलो सोना गलवाया; तीन आरोपियों के ठिकानों से मिला इतना सारा माल
तलाशी के दौरान कंपनियों के बीच लेन-देन, तीसरे पक्ष के साथ समझौते, संदिग्ध लेन-देन दिखाने वाले वित्तीय रिकॉर्ड और विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं, परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर मौजूद लग्जरी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। वहीं, कुछ ऐसी कंपनियां भी मिलीं, जो केवल कागजों पर ही मौजूद थीं।
संदिग्ध बेनामी अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अपराध से हुई कमाई को छिपाने से संबंधित रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। ईडी इन दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दीप नारायण और शेल कंपनियों के निदेशकों को पूछताछ के लिए तलब करेगा। वहीं, उनकी संपत्तियों को जल्द जब्त करने की कवायद भी शुरू की जाएगी।