फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: शेयर बाजार में खपाई रकम, एक किलो सोना गलवाया; तीन आरोपियों के ठिकानों से मिला ये सामान

Fri, 10 Jul 2026 09:20 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 10 Jul 2026 09:20 AM IST
सार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने छापे मारे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को नकदी, चढ़ावे की रकम से खरीदी कार और गहने मिले हैं। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कस्टडी रिमांड पर लिए गए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार, चोरी की रकम से खरीदे गए गहने और नकदी बरामद की है। 40 घंटे पूछताछ और बरामदगी के बाद पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। अब तक चार आरोपियों को रिमांड पर लिया जा चुका है। टिन्नू व मनीष को भी रिमांड पर लेने की तैयारी है।


पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद बुधवार सुबह आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को कस्टडी रिमांड पर लिया था। आरोपियों को जेल से पुलिस लाइन लाकर घंटों पूछताछ की गई। इसके बाद घटना स्थल पर ले जाया गया। पुलिस उन्हें लेकर वहां भी गई जहां चोरी की रकम का बंटवारा कर पार्टी की जाती थी।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर आते आरोपी करुणेश, अनुकल्प व लवकुश। - फोटो : संवाद
पुलिस बुधवार रात 10 बजे लवकुश मिश्रा को रुदौली कोतवाली के ठकुरन फगौली गांव स्थित उसके घर ले गई। यहां तलाशी के दौरान सोने का लॉकेट मिला, जिस पर लवकुश का नाम अंकित था। यह लॉकेट उसने पत्नी को गिफ्ट किया था। 

 
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
अविनाश शुक्ला, आरोपी
इसके अलावा लगभग 35 हजार रुपये भी मिले। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके कौशलपुरी कॉलोनी स्थित मकान पर ले जाया गया। यहां सोने की चेन, लगभग 15 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर आते आरोपी करुणेश, अनुकल्प व लवकुश। - फोटो : संवाद
कार अनुकल्प ने 16 मई, 2025 को पिता रवींद्र मिश्रा के नाम से खरीदी थी। पुलिस की एक टीम करुणेश पांडेय को उसके नाका गांधी आश्रम के पास स्थित किराये के मकान पर ले गई, जहां से लगभग 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 

 
विज्ञापन
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपियों को वापस पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनसे और उनके परिजनों से दिनभर पूछताछ हुई। रात करीब 10 बजे तीनों आरोपियों को दोबारा जिला जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से बरामद किए गए गहनों की कीमत छह से आठ लाख तक है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed