फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां

Fri, 10 Jul 2026 08:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 08:59 AM IST
सार

आगरा में पहली बारिश के बाद 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी कई सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो गईं। कमला नगर समेत कई इलाकों में सड़क धंसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
First Monsoon Rain Exposes Cracks in 200 Crore Road Projects
पहली बारिश में ही बह गया विकास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानसून की पहली बारिश में ही शहर में 200 करोड़ रुपये से बनी सड़कें छलनी हो गईं। इनमें से ज्यादातर सड़कें नगर निगम, एडीए और लोक निर्माण विभाग की हैं। जल निगम ने नगर निगम की इन सड़कों पर सीवर और पानी की लाइनें बिछाने के बाद निर्माण करने का दावा किया, लेकिन सड़कें पहली बारिश ही नहीं झेल पाईं। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बारिश का पानी भरने से दो किमी. लंबी कई सड़कें पूरी तरह से धंस गईं।


बीते दो वर्षों में आगरा नगर निगम ने शहर में 167 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया है। इस साल नगर निगम का सड़कों के निर्माण का 160 करोड़ रुपये का बजट है। 50 करोड़ रुपये मरम्मत के लिए रखे गए हैं। एक दिन की बारिश में पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, अलबतिया रोड, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, लोहामंडी, राजामंडी, गोकुलपुरा, दयालबाग, नगला बूढ़ी, ट्रांसयमुना काॅलोनी की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए।

ये भी पढ़ें -  UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल


 
First Monsoon Rain Exposes Cracks in 200 Crore Road Projects
जर्जर सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमपुरी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि जोनल पार्क से देवीराम फूड सर्किल के बीच दो किमी. लंबी सड़क पर सीवर और पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। मई में ही इसका निर्माण कराया गया, लेकिन जुलाई में एक दिन की बारिश में पूरी दो किमी. लंबी सड़क गड्ढों के कारण चलने लायक नहीं बची। फतेहाबाद रोड और माल रोड के साथ एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण पहले ही सड़कें गड्ढों के कारण खराब हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: रिश्वत में सियोल की सैर और नकदी, तत्कालीन जीएम ने उल्लंघन कर बदलीं टेंडर की शर्तें; चहेती फर्म को बनाया पात्र
 
First Monsoon Rain Exposes Cracks in 200 Crore Road Projects
जर्जर सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि जल निगम और अन्य विभागों ने नगर निगम की जिन सड़कों को खोदकर बनाया है, उनमें शिकायतें आई हैं। सड़कों की मरम्मत गुणवत्ता और पूरे मानकों के साथ करानी होगी। जल निगम को पत्र भेजकर खामियां दूर करने को कहा जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: आयुध निर्माणी में करोड़ों का घोटाला, बांटे फर्जी टेंडर, हवाई यात्रा के टिकट, पत्नियों के खातों में रिश्वत
 
विज्ञापन
विज्ञापन
First Monsoon Rain Exposes Cracks in 200 Crore Road Projects
जर्जर सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानसून में सड़कों की खुदाई पर लगाई रोक
नगर निगम ने मानसून की बारिश में शहर की सीमा में किसी भी तरह की सड़क की खुदाई पर रोक लगा दी है। बारिश शुरू होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सभी टेलीकॉम कंपनियों, गैस कंपनियों, बिजली, जल निगम समेत विभागों को भी निर्देश जारी किए हैं कि बारिश में रोड कटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी एजेंसी अथवा विभाग को सड़क कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। आपातकालीन जरूरी कार्यों के लिए संबंधित विभाग अथवा एजेंसी को पूर्व अनुमति प्राप्त करनी होगी। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  मथुरा में बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे
 
विज्ञापन
First Monsoon Rain Exposes Cracks in 200 Crore Road Projects
कमला नगर में धंस गई सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमला नगर में सड़क धंसने से हुआ गहरा गड्ढा
कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर के पास अचानक सड़क धंस गई। इससे सड़क पर गड्ढा हो गया। सीवर लाइन लीक होने से सड़क का धंसना बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे कर्मयोगी एन्क्लेव (कर्मयोगी फव्वारा) के पास अचानक सड़क धंस गई। सड़क का बड़ा हिस्सा बैठने से गहरा गड्ढा हो गया। लोगों ने तुरंत दोनों ओर का रास्ता बंद कर दिया और वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से निकालना शुरू कर दिया। इससे पहले सेक्टर 4 में भी सीवर लाइन धंस चुकी है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर की सड़कों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल है। दोपहर बाद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कर्मयोगी सोसायटी के अध्यक्ष पवन बंसल के साथ पहुंच कर नगर आयुक्त और जलकल के महाप्रबंधक से बात की। उन्होंने तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व पार्षद दीपक ढल, संजय अग्रवाल, भानू मंगलानी, मुकुल जमदग्नि, अंकित बंसल, बहादुर वर्मा, मुकेश आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें -  कासगंज में भीषण हादसा: कादरगंज पुल पर ट्रैक्टर में कार की टक्कर, फिर एक-एक कर भिड़े चार वाहन; आठ लोग घायल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed