{"_id":"6a5074dd96a59d621b0e5b3d","slug":"massive-search-operation-continues-for-missing-woman-after-subhash-bazaar-shop-collapse-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी
Fri, 10 Jul 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:23 AM IST
सार
सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दुकान गिरने के बाद लापता गंगा देवी की तलाश में नगर निगम, दमकल और एसडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। 100 कर्मचारियों और भारी मशीनों के बावजूद देर रात तक वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
सुभाष बाजार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दुकान ढहने से लापता गंगा देवी की तलाश के लिए नगर निगम ने 100 कर्मचारियों की टीम लगाई है। बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार की अगुवाई में चार बुलडोजर और चेन मशीनों के साथ कर्मचारियों का दल मौके पर पहुंचा। नाले में तलाश के लिए सीवर मैनहोल के विशेषज्ञ वीए टेक वबाग के कर्मचारी भी भेजे गए, लेकिन रात तक वृद्धा का पता नहीं चल पाया। निगम के अलावा दमकल और एसडीआरएफ की टीमें भी लगी हैं।
नाले में महिला का तलाश करते निगम कर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों, तकनीकी स्टाफ और आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एक पोकलेन मशीन बृहस्पतिवार सुबह खराब हो चुकी है, जिस पर दूसरी मशीन तत्काल बुलाई गई। दोपहर बाद पीड़ित परिवार ने सर्च ऑपरेशन फिर शुरू करने को कहा तो शाम तक तलाश की गई। बिजलीघर स्थित डलियावाले पुल से सुभाष बाजार तक भूमिगत नाले में पोकलेन मशीन उतारी गई।
ये भी पढ़ें - UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल
ये भी पढ़ें - UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल
सुभाष बाजार में लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजलीघर नाले के पास बहकर आने के किए दावे
नगर निगम के कर्मचारी जब वृद्धा की तलाश के लिए अमर सिंह गेट और रामलीला मैदान के पास नाले में पहुंचे तो वहां मौजूद झुग्गी-झोपड़ी वालों में से तीन लोगों ने दावा किया कि उन्होंने बुधवार शाम को नाले में कुछ बड़ा बहते हुए देखा था, लेकिन वह क्या था, इस पर वह स्पष्ट नहीं बता सके। रामलीला मैदान के पास गेट लगा हुआ है, लेकिन बारिश में पानी तेज आने के कारण इसे खोल दिया जाता है। वहां भी तलाश की गई लेकिन वृद्धा का कुछ पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें - UP: काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा; विजिलेंस ने कसा शिकंजा

बाजार पहुंचे एमएलसी विजय शिवहरे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलाश में लगाए सभी संसाधन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे दिन 100 कर्मचारियों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। कई जगह नाले से फ्लोटिंग और सिल्ट हटाई गई है। सभी संसाधन लगाए गए हैं। तलाश में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई दुकान, महिला सिपाही की मां लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह फिर हुआ शुरू

घायलों से वसूले 76 हजार, डीएम ने 30 हजार कराए वापस
सुभाष बाजार में हुए हादसे में घायलाें के इलाज के नाम पर निजी अस्पताल ने नमक रगड़ दिया। दो घायलों से एक दिन में 76 हजार रुपये वसूल लिए। व्यापारियों ने डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर अस्पताल ने 30 हजार रुपये वापस कर दिए।
ये भी पढ़ें - 13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग