फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Department Seizes 410 Kg of Spices in Agra Over Adulteration Concerns

UP: आगरा में मिलावटखोरों पर सबसे बड़ा प्रहार! मसाला फैक्टरी पर छापा, 410 किलो हल्दी, धनिया और सेंधा नमक सीज

Fri, 10 Jul 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 11:36 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग स्थित एक मसाला फैक्ट्री में खाद्य विभाग की छापेमारी के दौरान 410 किलो मसाला सीज किया गया। मिलावट और खराब रखरखाव की आशंका के चलते सात नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

विज्ञापन
Food Department Seizes 410 Kg of Spices in Agra Over Adulteration Concerns
सूरजी स्पाइसेज में छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य विभाग की टीम ने दयालबाग खासपुरा स्थित एमएस सूरजी स्पाइसेज में छापा मारा। यहां 410 किलो मसाले मिले। इनमें मिलावट की आशंका है। ये खुले में भी रखे थे, जिनमें बारिश में नमी के कारण कीड़े पनपने का खतरा था। इनको सीज कर दिया है। जांच के लिए सात नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी
विज्ञापन



सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने दयालबाग खासपुरा स्थित एमएस सूरजी स्पाइसेज में छापा मारा। यहां पर मसालों का कार्य होता है। निरीक्षण में मसालों का रखरखाव साफ-सफाई में नहीं था। इनमें मिलावट होने की भी आशंका है। ऐसे में टीम ने 300 किलो सेंधा नमक, 53.9 किलो हल्दी पाउडर और 56 किलो धनिया पाउडर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां


इन मसालों का वजन 409.9 किलो है, जिसकी कीमत करीब 49 हजार रुपये है। जांच के लिए धनिया पाउडर, साबुत जीरा, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक, स्नैक्स मसाला, पिज्जा ओरिगैनो और सलाद मसाला के नमूने लिए। जांच में नमूना फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा टीम ने जगनेर स्थित एसके गोयल सेल्स के यहां से गरम मसाला का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावटी और नकली सामग्री की टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: फतेहपुर सीकरी की पहाड़ियों और झील पर मंडराया खतरा, एनजीटी ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed