फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   , Lucknow news

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने लगाई झाड़ू पूरे शहर में चला स्वच्छता अभियान

Fri, 10 Jul 2026 12:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
, Lucknow news
हजरतगंज में झाड़ू लगाती महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने लगाई झाड़ू
विज्ञापन

पूरे शहर में चला स्वच्छता अभियान

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री और शहर के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम ने पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नगर निगम के सभी 110 वार्डों में विशेष सफाई कार्य किए गए। हालांकि बारिश के चलते अभिायन पर असर भी पड़ा।


सफाई अभियान का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार भी उपस्थित रहे। महापौर ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और शहर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। महापौर ने कहा कि राजनाथ सिंह शहर के प्रति विशेष स्नेह रखते हैं। उनकी जनसेवा और शहर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। उनके जन्मदिन पर चलाया गया यह सफाई अभियान सेवा, सम्मान और स्वच्छता के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक मिलकर कार्य करेंगे, तभी लखनऊ देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अग्रणी बन पाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed