फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: July makes up for June's deficit; MP fulfills 25% of its rainfall quota; rain alert issued f

MP Weather Today: जून की कमी जुलाई में पूरी, एमपी में बारिश का 25% कोटा पूरा, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Sun, 12 Jul 2026 07:17 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 12 Jul 2026 07:17 AM IST
सार

मानसून की देरी से जून में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 30 प्रतिशत तक नीचे चला गया था, लेकिन जुलाई के शुरुआती दिनों की झमाझम ने तस्वीर बदल दी। मध्य प्रदेश में अब तक औसत से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है और सीजन का करीब 25 प्रतिशत कोटा पूरा हो गया है। रविवार को कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका है।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: July makes up for June's deficit; MP fulfills 25% of its rainfall quota; rain alert issued f
जुलाई की बारिश ने बदली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून ने जुलाई की शुरुआत में ही जोरदार वापसी की है। लगातार नौ दिनों तक हुई तेज बारिश ने जून में हुई बारिश की कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। प्रदेश में मानसून का आंकड़ा अब माइनस से निकलकर प्लस में पहुंच गया है। नदियां उफान पर हैं, जलाशय तेजी से भर रहे हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बने। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल भारी बारिश का दौर कुछ धीमा पड़ा है, लेकिन अगले सप्ताह नया सिस्टम बनने के बाद फिर जोरदार बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

देर से आया मानसून, लेकिन तेजी से बदली तस्वीर

विज्ञापन

प्रदेश में मानसून 24 जून को, यानी तय समय से नौ दिन की देरी से पहुंचा था। हालांकि इसके बाद सिर्फ नौ दिनों में उसने पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया। जून में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन जुलाई में सक्रिय मौसम प्रणालियों ने हालात पूरी तरह बदल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

औसत से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अब तक औसतन 9.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश 8.7 इंच मानी जाती है। यानी मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 8 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जुलाई की शुरुआत में ही प्रदेश मानसून के कुल सीजनल कोटे का लगभग 25 प्रतिशत पानी प्राप्त कर चुका है।


यह भी पढ़ें-सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा

इन जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ग्वालियर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मैहर, मंडला, मऊगंज, मुरैना, नर्मदापुरम और निवाड़ी समेत कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा बारिश

इस बार सबसे अच्छी बारिश मालवा-निमाड़ क्षेत्र में हुई है। देवास जिले में अब तक 17.9 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सीजन के कुल कोटे का 50 प्रतिशत से अधिक है। वहीं आलीराजपुर में सिर्फ 2.3 इंच बारिश हुई है, जो प्रदेश में सबसे कम है।

30 जिलों में ज्यादा, 25 जिलों में कम बारिश

प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 25 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है। भोपाल, सीहोर, इंदौर, बुरहानपुर, देवास, आगर-मालवा और हरदा जैसे सात जिलों में 12 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

अगले सप्ताह फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार फिलहाल हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। अगले सप्ताह नया मौसम सिस्टम बनने के संकेत हैं। इसके सक्रिय होने के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज और व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed