फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 1,500 to be credited to 'Ladli Behna' accounts today; 1.25 crore women to receive the 38th install

MP News: आज लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1500, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा 38वीं किस्त का लाभ

Sun, 12 Jul 2026 06:44 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 12 Jul 2026 06:44 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रविवार बड़ी सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री मोहन यादव भिंड के लहार से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। एक क्लिक के जरिए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर होगी।

विज्ञापन
MP News:  1,500 to be credited to 'Ladli Behna' accounts today; 1.25 crore women to receive the 38th install
लाड़ली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रविवार बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री एक क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये की मासिक सहायता राशि पहुंचेगी।

विज्ञापन

नवंबर 2025 से मिल रहे हैं 1500 रुपये

विज्ञापन

राज्य सरकार ने नवंबर 2025 से लाड़ली बहना योजना की मासिक सहायता राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी थी। इसके बाद से सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। जून 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 37 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है, जबकि रविवार को 38वीं किस्त जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

322 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र को विकास कार्यों की भी बड़ी सौगात देंगे। वे 238.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 40 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। इस तरह कार्यक्रम में कुल 322 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत और लोकार्पण होगा।

ये भी पढ़ें-  MP: 'पार्टी जो कहेगी वही करूंगा, किसी से कोई नाराजगी नहीं', टिकट विवाद के बाद भोपाल में बोले नरोत्तम मिश्रा

महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने पर सरकार का जोर

लाड़ली बहना योजना को राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल किया जाता है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed