{"_id":"6a52548eea0ac81750052a93","slug":"congress-s-attack-singhar-says-shivraj-and-mohan-cannot-digest-narottam-patwari-questions-the-fairness-of-th-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का अटैक: सिंघार बोले- शिवराज और मोहन नरोत्तम को नहीं पचा पा रहे,पटवारी ने किए निष्पक्ष चुनाव पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का अटैक: सिंघार बोले- शिवराज और मोहन नरोत्तम को नहीं पचा पा रहे,पटवारी ने किए निष्पक्ष चुनाव पर सवाल
Sat, 11 Jul 2026 08:08 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:08 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा में मचे घमासान पर कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा बार-बार कांग्रेस पर बिखराव और गुटबाजी के आरोप लगाती है, लेकिन दतिया में भाजपा की अंदरूनी लड़ाई अब सड़कों पर आ चुकी है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद सड़क पर आए विरोध को कांग्रेस ने बड़ा सियासी मुद्दा बना लिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की गुटबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव नरोत्तम मिश्रा को नहीं पचा पा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप और दतिया की हर चुनावी गतिविधि पर विशेष निगरानी की मांग की है।
क्या यह गुटबाजी नहीं है?
सिंघार ने कहा, दतिया में जिस प्रकार गुटबाजी सड़कों पर आई और भाजपा के कई नेताओं ने इस्तीफे दिए, क्या यह गुटबाजी नहीं है? उन्होंने भाजपा नेतृत्व और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के रिश्तों पर भी सीधा तंज कसा। सिंघार ने कहा, “शिवराज जी नरोत्तम मिश्रा को पचा नहीं पा रहे हैं। मोहन यादव नरोत्तम मिश्रा को नहीं पचा पा रहे हैं और दतिया की जनता भी नरोत्तम मिश्रा को नहीं पचा पा रही है। आखिर इसका कारण क्या है?
दतिया में फिर कांग्रेस को मिलेगा आशीर्वाद
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस पिछला चुनाव भी दतिया में जीती थी और इस बार उपचुनाव में भी जनता कांग्रेस के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती ने दतिया से जीत दर्ज की थी और इस बार भी कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। सिंघार ने कहा कि दतिया में सत्य की जीत होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में घोटाले और अराजकता का माहौल बना हुआ है, जिसे जनता अपने वोट से खत्म करेगी।
विज्ञापन
पटवारी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा
इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से लेकर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव और अब दतिया तक के घटनाक्रम भाजपा की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में एक सीट छीनी गई। विजयपुर में न्यायिक प्रक्रिया के जरिए जीते हुए जनप्रतिनिधि को हटाकर हारे हुए व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया। इसी तरह राजेंद्र भारती को भी षड्यंत्रपूर्वक पद से हटाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप पहले से लगते रहे हैं और देश की जनता इन घटनाओं को देख रही है।
'दतिया में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित
जीतू पटवारी ने दावा किया कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता लोकतंत्र और जनमत का सम्मान करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। पटवारी ने कहा कि भाजपा को दतिया में चुनाव हारना है और कांग्रेस को जीतना है। राजेंद्र भारती के साथ जिस तरह का घटनाक्रम हुआ, उसका जवाब जनता वोट के जरिए देगी।
दो दिन के बवाल पर प्रशासन को घेरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दतिया में पिछले दो दिनों के घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के बाद हजारों समर्थकों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया, सड़क जाम की और अव्यवस्था की स्थिति बनी, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करता नजर नहीं आया। पटवारी ने कहा कि यदि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ऐसी घटनाओं को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं तो निष्पक्ष उपचुनाव कराने की उनकी क्षमता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
चुनाव आयोग से विशेष निगरानी की मांग
जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग से दतिया उपचुनाव की प्रत्येक गतिविधि पर विशेष नजर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करे कि प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष होकर काम करे और किसी भी राजनीतिक दबाव या पक्षपात का असर चुनावी प्रक्रिया पर न पड़े। कांग्रेस ने साफ कहा कि दतिया में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना चुनाव आयोग और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें-दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा
अनुशासित पार्टी का दावा दतिया में उजागर
पटवारी ने भाजपा के अनुशासित दल होने के दावे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर टिकट को लेकर चल रहा विवाद उसका आंतरिक मामला है, लेकिन इसके बाद सड़कों पर जो स्थिति बनी, उसने पार्टी के अनुशासन की वास्तविकता सामने ला दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय का घेराव, सड़क जाम और समर्थकों का विरोध बताता है कि पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता के लिए हर हथकंडा अपनाने की राजनीति अब जनता के सामने आ चुकी है।