फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   narottam-mishra-says-will-follow-party-decision-datia-bypoll MP Politics BJP

MP: 'पार्टी जो कहेगी वही करूंगा, किसी से कोई नाराजगी नहीं', टिकट विवाद के बाद भोपाल में बोले नरोत्तम मिश्रा

Sat, 11 Jul 2026 07:16 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 07:16 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे। उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के फैसले से कोई नाराजगी नहीं है और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे। चलिए बता रहे हैं नरोत्तम ने इस बीच और क्या-क्या कहा है?

विज्ञापन
narottam-mishra-says-will-follow-party-decision-datia-bypoll MP Politics BJP
डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर सियासी गहमागहमी जारी है। इस बीच टिकट कटने और सियासी बवाल के बीच पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन



'कार्यकर्ता अपनी बात पार्टी फोरम पर तय प्रक्रिया के अनुसार रखें'
डॉ. मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता उनके अपने हैं और उन्हें धैर्य व संयम का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी बात पार्टी फोरम पर तय प्रक्रिया के अनुसार रखें। उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता उनकी बात मान जाएंगे।

विज्ञापन

भाजपा नेतृत्व से चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी बात होगी, सभी से चर्चा करेंगे। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के दतिया जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जाना चाहिए। वहीं, नामांकन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं जरूर शामिल होऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंचे भोपाल, अब इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा

'मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है'
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी जो कहेगी, वही करूंगा। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। टिकट कटने की जानकारी कब मिली, इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब आपको पता चला, तब मुझे भी पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed