फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Nanded-Tanakpur Weekly Express starting July 12; special train between Ashoknagar and Delhi on Guru Pu

Bhopal: नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जुलाई से, गुरु पूर्णिमा पर अशोकनगर-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन

Sat, 11 Jul 2026 05:57 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 11 Jul 2026 05:57 PM IST
सार

रेलवे ने मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए दो ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। 12 जुलाई से हजूर साहिब नांदेड़ और टनकपुर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू होगी, जिसका ठहराव इटारसी, रानी कमलापति और बीना में रहेगा। वहीं, गुरु पूर्णिमा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर के बीच एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal: Nanded-Tanakpur Weekly Express starting July 12; special train between Ashoknagar and Delhi on Guru Pu
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए हजूर साहिब नांदेड़-टनकपुर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू करने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 17631 की सेवा 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार नांदेड़ से और वापसी में गाड़ी संख्या 17632 की सेवा 14 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार टनकपुर से शुरू होगी। ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल समेत प्रदेश के रेल यात्रियों को नांदेड़ और टनकपुर की ओर यात्रा के लिए नई सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


रानी कमलापति दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 17631 प्रत्येक रविवार रात 11.40 बजे हजूर साहिब नांदेड़ से रवाना होगी। सोमवार सुबह 11.55 बजे इटारसी पहुंचेगी और दोपहर 12.05 बजे रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 1.40 बजे रानी कमलापति पहुंचकर 1.45 बजे रवाना होगी। बीना में ट्रेन दोपहर 3.55 बजे पहुंचेगी और शाम 4 बजे रवाना होगी। मंगलवार सुबह 5.55 बजे ट्रेन टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 17632 प्रत्येक मंगलवार सुबह 9 बजे टनकपुर से चलेगी। बुधवार रात 12.50 बजे बीना, रात 2.40 बजे रानी कमलापति और सुबह 4.15 बजे इटारसी पहुंचेगी। ट्रेन बुधवार शाम 4.30 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


22 स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन का ठहराव पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत और खटीमा स्टेशन पर रहेगा। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और एक पेंट्रीकार समेत अन्य कोच शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर अशोकनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन
इधर, गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीर्थ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन एक-एक ट्रिप चलेगी। गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला से 26 जुलाई रविवार को दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी। फरीदाबाद, कोसीकलां, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना होते हुए 27 जुलाई सुबह 4 बजे अशोकनगर पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें-दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा


30 जुलाई को अशोकनगर से दिल्ली के लिए वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर से 30 जुलाई गुरुवार शाम 5 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 6.40 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां और फरीदाबाद होते हुए 31 जुलाई सुबह 8.45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक थर्ड एसी, दो स्लीपर, 19 जनरल और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा पर जानकारी देखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed