फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Dinesh Lodhi, son of BJP MLA Pritam Singh Lodhi, declared absconding; court issues permanent arrest warrant.

MP News: भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बेटा फरार घोषित, कोर्ट ने जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट

Fri, 10 Jul 2026 04:36 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 04:36 PM IST
सार

ग्वालियर की विशेष एससी-एसटी अदालत ने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार घोषित कर स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 2023 से जारी वारंट के बावजूद वह पेश नहीं हुआ। अब पुलिस को उसकी गिरफ्तारी कर अदालत में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Dinesh Lodhi, son of BJP MLA Pritam Singh Lodhi, declared absconding; court issues permanent arrest warrant.
विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बेटा है दिेनेश लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर की विशेष एससी-एसटी अदालत ने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित कर दिया है। विशेष न्यायाधीश नवीन कुमार शर्मा ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने यह भी निर्देश दिए हैं कि केस रिकॉर्ड के मुख्य पृष्ठ पर लाल स्याही से अभियुक्त फरार है अंकित किया जाए और प्रकरण की फाइल को सुरक्षित रखा जाए।

विज्ञापन


कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार दिनेश लोधी, निवासी ग्राम जलालपुर, के खिलाफ ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में अदालत ने पहली बार 28 दिसंबर 2023 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हुआ और न ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाना पटवारी ने कहा-दो-तीन साल पहले लेता था ड्रग्स, अब तो शराब भी नहीं पीता
विज्ञापन
विज्ञापन


विधिवत फरार घोषित
सुनवाई के दौरान पुरानी छावनी थाने के प्रधान आरक्षक संजय द्विवेदी ने अदालत में अदम तामील वारंट तथा तस्दीक पंचनामा प्रस्तुत किया। इन दस्तावेजों में बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध जारी वारंट का पालन नहीं हो सका और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता रहा है। उपलब्ध रिकॉर्ड और पुलिस द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर विशेष एससी-एसटी अदालत ने दिनेश लोधी को विधिवत फरार घोषित कर दिया।


गिरफ्तारी होने तक प्रभावी रहेगा वारंट
अदालत ने अपने आदेश में आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करने के निर्देश दिए हैं। स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी होने तक वारंट प्रभावी रहेगा और पुलिस को उसे तलाश कर न्यायालय के समक्ष पेश करना होगा। साथ ही अदालत ने रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से यह दर्ज करने का आदेश दिया है कि आरोपी फरार है।

विधायक का बेटा है आरोपी
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि आरोपी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बेटा है। हालांकि अदालत का आदेश पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है और मामले की सुनवाई कानून के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आगे बढ़ेगी। अब पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए दिनेश लोधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed