फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   MP Politics News: Narottam Mishra Meets Nitin Nabin After Datia Bypoll Ticket Denial

दतिया उपचुनाव: नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, टिकट को लेकर चर्चा; रात में सीएम से भी हुई थी मुलाकात

Sun, 12 Jul 2026 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सियासत गर्म है। दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार रात सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से चर्चा की थी। उसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए थे। आज नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
MP Politics News: Narottam Mishra Meets Nitin Nabin After Datia Bypoll Ticket Denial
नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दतिया के उपचुनाव देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे वजह है कि भाजपा ने पूर्व प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उतारा है। इसके बाद से ही दतिया में नरोत्तम समर्थकों ने बवाल मचा दिया था। आज नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है। 
विज्ञापन





मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह अब स्पष्ट हो चुका है कि किसी भी व्यक्ति का कद पार्टी से बड़ा नहीं होता। टिकट न मिलना इस बात का जवाब है कि कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं है। पार्टी का स्थान बहुत ऊंचा है और वह दूरगामी दृष्टि रखती है। पार्टी के इस निर्णय को पूर्ण सम्मान के साथ स्वीकार करना और संगठन के लिए काम करना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। मैं एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने के समारोह में उपस्थित रहूंगा। मिश्रा ने कहा कि मैं न कभी नाराज था, न होऊंगा। मैं न तो संगठन को दोष देता हूं और न ही मुख्यमंत्री को। मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा हूं। मेरा मानना है कि मेरी ओर से कुछ कमी रही होगी। मैं आत्मनिरीक्षण करूंगा और खुद में सुधार करूंगा। कल मुख्यमंत्री आवास पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) अजय जमवाल जी के साथ हमारी बैठक हुई, जहां हमने दतिया उपचुनाव जीतने, नामांकन दाखिल करने और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं से संबंधित मामलों पर चर्चा की।
विज्ञापन

 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टिकट न मिलना इस बात का जवाब है कि कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं है। पार्टी बहुत ऊंचे स्थान पर है और वहां से दूर तक देख सकती है। पार्टी के फैसले को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करना और संगठन के लिए काम करना ही हमारा एकमात्र मकसद है। मैं एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा। मैं आशुतोष तिवारी के नॉमिनेशन फाइलिंग में शामिल होऊंगा। गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वो अभी दिल्ली में नहीं है, इसलिए मुलाकात संभव ही नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि मेरी फ्लाइट है 4:40 की तो मैं यहां से चला जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं यहां (दिल्ली) अचानक नहीं आया हूं, मेरे आने का प्रोग्राम पहले से तय था।  

दतिया में हुई था बवाल
बता दें कि दतिया सीट पर उपचुनाव हैं, और यहां से भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। पर इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। उनका नाम सामने आते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार शाम से हजारों समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और आसपास के जिलों का यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि प्रशासन ने कई बार प्रदर्शनकारियों से हाईवे खाली करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार तड़के करीब चार बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर नियंत्रण कर लिया गया है।


ये भी पढ़ें-दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: टिकट विवाद के बाद हरकत में भाजपा, सीएम हाउस में हुई नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक

भोपाल किया था तलब
दतिया में सियासी संग्राम के बाद प्रदेश के आलाकमान ने नरोत्तम मिश्रा को भोपाल तलब किया था। शनिवार को नरोत्तम मिश्रा ने सीएम हाउस पहुंचकर सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मुलाकात की थी। बाहर आकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि सारगर्भित चर्चा हुई है। दतिया को जिताने पर चर्चा हुई है। इसके बाद नरोत्तम दिल्ली रवाना हो गए थे। रविवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर बात की। बताया जा रहा है कि दतिया के टिकट को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है। हालांकि विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed