फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Tax-related irregularities in Bhopal Municipal Corporation; 460 accounts under suspicion; suspect

Bhopal News: भोपाल नगर निगम में टैक्स का खेल, 460 खाते संदिग्ध, 10 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की आशंका

Sun, 12 Jul 2026 01:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 12 Jul 2026 01:48 PM IST
सार

भोपाल नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड की जांच में बड़ा खेल सामने आया है। कहीं भवन का क्षेत्रफल कागजों में घटाकर लाखों का टैक्स कम कर दिया गया तो कहीं बिना पैसा जमा हुए 106 टैक्स रसीदें काट दी गईं। शुरुआती ऑडिट में 460 से ज्यादा खाते शक के दायरे में हैं। सभी 85 वार्डों के पांच साल के रिकॉर्ड खंगाले गए तो घोटाले का आंकड़ा 10 करोड़ रुपए के पार जा सकता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Tax-related irregularities in Bhopal Municipal Corporation; 460 accounts under suspicion; suspect
बीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स में बड़े फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं। निगम के टैक्स रिकॉर्ड के ऑडिट में 460 से ज्यादा संदिग्ध खाते मिले हैं। जांच में सामने आया है कि टैक्स कम करने के लिए संपत्तियों का क्षेत्रफल रिकॉर्ड में बदला गया। वहीं, कुछ मामलों में निगम के खाते में रकम आए बिना ही टैक्स जमा होने की रसीदें जारी कर दी गईं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020 से 2025 तक सभी 85 वार्डों के प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड की पूरी जांच हुई तो निगम को हुए नुकसान का आंकड़ा 10 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है। अब राजस्व विभाग संदिग्ध खातों का एक-एक रिकॉर्ड खंगाल रहा है। निगम अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।
विज्ञापन


वार्ड-3 में सबसे बड़ा झोल, 130 खाते जांच के दायरे में
ऑडिट में सबसे ज्यादा गड़बड़ी जोन-1 के वार्ड-3 में सामने आई है। यहां करीब 130 प्रॉपर्टी टैक्स खाते संदिग्ध मिले हैं। इसके अलावा जोन-2, 6, 7, 10, 13 और 17 में भी टैक्स रिकॉर्ड में गड़बड़ियां सामने आई हैं। आशंका है कि संपत्ति का टैक्स तय करने से लेकर रिकॉर्ड में बदलाव तक सुनियोजित तरीके से खेल किया गया।
विज्ञापन


35 हजार वर्गफीट का स्कूल कागजों में रह गया 5500 वर्गफीट
जोन-2 के वार्ड-10 स्थित ईदगाह हिल्स के एक निजी स्कूल का मामला ऑडिट में सामने आया है। स्कूल की संपत्ति का क्षेत्रफल रिकॉर्ड में करीब 35 हजार वर्गफीट था। आरोप है कि इसे घटाकर करीब 5500 वर्गफीट कर दिया गया। क्षेत्रफल घटते ही स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स 7 लाख 71 हजार रुपए से कम होकर करीब 1 लाख 9 हजार रुपए रह गया। यानी सिर्फ रिकॉर्ड में क्षेत्रफल बदलने से टैक्स में 6 लाख रुपए से ज्यादा की कमी हो गई। इस मामले में संबंधित जोनल अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-स्त्री रोग जांच में बीमारी ही नहीं, महिलाओं का डर भी समझेंगे डॉक्टर, बदलेगा जांच का तरीका


पैसा निगम को मिला नहीं, 14.69 लाख की 106 रसीदें कट गईं
जोन-2 के वार्ड-33 में फर्जी टैक्स रसीदों का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि 14 लाख 69 हजार रुपए की 106 प्रॉपर्टी टैक्स रसीदें जारी की गईं, लेकिन यह रकम नगर निगम के खाते में जमा ही नहीं हुई। जांच में शिराज-उल-हक और मोहम्मद समीर पर वार्ड प्रभारी की यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर रसीदें बनाने का आरोप सामने आया। निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


अब अधिकारियों और ऑपरेटरों की बारी, रिकॉर्ड की जांच शुरू
नगर निगम का राजस्व विभाग अब सभी 460 से ज्यादा संदिग्ध खातों की जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्ड किसने बदले, टैक्स किस स्तर पर कम किया गया और इससे निगम को कितने रुपए का नुकसान हुआ। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अलग-अलग जोन में एक जैसी गड़बड़ियां अधिकारियों की जानकारी के बिना कैसे होती रहीं। ऑडिट के बाद अब जोन स्तर के अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-जून की कमी जुलाई में पूरी, एमपी में बारिश का 25% कोटा पूरा, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट


निगम कमिश्नर बोलीं- गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई
नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने कहा, जहां भी रिकॉर्ड में गड़बड़ी या निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि होगी, संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed