{"_id":"6a0c06313bc9ac04d0023d36","slug":"video-firing-over-land-dispute-in-kalpi-ambala-one-injured-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला के कालपी में जमीन विवाद में फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के कालपी में जमीन विवाद में फायरिंग, एक घायल
अंबाला के कालपी में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां दाग दीं। कालपी के रहने वाले अमन ने गुरमीत सिंह नाम के दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद गुरमीत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अंबाला के मुलाना हस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस की मानें तो अभी इस मामले की तफ्तीश की जा रही है। मौके से दो राउंड कब्जे में लिए गए हैं। सीसीटीवी भी मिली है जिसमें एक शख्स फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह घटना घायल गुरमीत के भतीजे हरजोत सिंह के सामने हुई। हरजोत सिंह ने बताया कि वह अपने प्लॉट पर पिलर लगाने के लिए आए थे कि इतनी देर में कालपी का रहने वाला अमन उर्फ अमनी मोटरसाइकिल पर आया। उसने उसके ताऊ गुरमीत पर दो गोलियां चला दी जो गुरमीत के गले और पैर में लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।