{"_id":"6a0bfcf05483f808be07a7f2","slug":"video-two-real-sisters-drown-in-kapil-muni-pond-in-kalayat-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कलायत में कपिल मुनि तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत में कपिल मुनि तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत
कैथल के कलायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलायत निवासी 20 वर्षीय पलक और 18 वर्षीय परमजीत के ताैर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बहनें प्रतिदिन सुबह करीब 5 बजे सैर करने के लिए घर से निकलती थीं। मंगलवार को भी वे सुबह सैर के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।
बाद में परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए कपिल मुनि तालाब पहुंचे, जहां उनके डूबने की सूचना मिली। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी तालाब में उतरकर दोनों युवतियों की तलाश में मदद की। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कलायत थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव तालाब से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजे गए।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।