{"_id":"6adcfa854554eb5c640f7c06","slug":"paddy-laden-trailer-rams-into-a-tractor-trolley-laborer-killed-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157021-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धान से भरे ट्राले ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी टक्कर, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धान से भरे ट्राले ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी टक्कर, मजदूर की मौत
विज्ञापन
मृतक बिट्टू की फाइल फोटो।
- फोटो : सांकेतिक
कैथल। चीका रोड पर गली नंबर पांच के पास शुक्रवार शाम धान की बोरियों से भरे ट्राले ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्राली में बैठे बिट्टू निवासी पट्टी अफगान नीचे गिर गए और ट्राले का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
हादसे में करीब 36 वर्षीय बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। अर्जुन नगर निवासी संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 अक्तूबर को वे रघबीर, सुरेंद्र और बिट्टू के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में पराली भरकर चंदाना रोड स्थित खेतों से ढांड रोड की शक्तिमान फैक्टरी में ले गए थे।
ट्रैक्टर को सुनील चला रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे वे फैक्टरी के लिए निकले थे। वहां पराली खाली करने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे। संदीप के अनुसार, शाम करीब सात बजे जब वे चीका रोड पर गली नंबर पांच के पास पहुंचे तो पीछे से धान की बोरियों से भरा ट्राला आया। आरोप है कि ट्राला चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने बिना हॉर्न दिए ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही ट्राली में बैठे बिट्टू सड़क पर गिर गए और ट्राले का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। एंबुलेंस से चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में संदीप, रघबीर और सुरेंद्र को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन शुरुआत में मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी या परिजन नहीं मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली और ट्राले को कब्जे में लिया।

मृतक बिट्टू की फाइल फोटो।- फोटो : सांकेतिक