फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 63.60 lakh swindled under the pretext of sending the victim and their family abroad

Kaithal News: परिवार सहित विदेश भेजने का झांसा देकर 63.60 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 63.60 lakh swindled under the pretext of sending the victim and their family abroad
कैथल। परिवार सहित कनाडा भेजने और वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर करीब 63.60 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में एंटी इमिग्रेशन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहाली की मोतिया हरमोनी का रहने वाला रिषभ है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस मामले में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव हाबड़ी निवासी सिमरनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे खेतीबाड़ी करते हैं। वे करीब सात वर्ष कनाडा में पढ़ाई करने के बाद मार्च 2025 में भारत लौटे थे। इसके बाद वे परिवार सहित दोबारा कनाडा जाने और वहां कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के पद पर वर्क परमिट प्राप्त करना चाहते थे।
विज्ञापन

उन्होंने फेसबुक पर चंडीगढ़ स्थित ग्रे इमिग्रेशन लॉ फर्म का विज्ञापन देखा। संपर्क करने पर कुछ लोगों ने खुद को इमिग्रेशन विशेषज्ञ बताते हुए उसे परिवार सहित कनाडा भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार अक्तूबर 2025 में प्रदीप कुमार और गुरदीप सिंह ने उन्हें कैथल बाईपास पर पुंडरी-कैथल रोड के पास बुलाया। यहां कनाडा भेजने के लिए प्रति व्यक्ति करीब 30 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने आरोपियों को नकदी के साथ पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज भी सौंप दिए। इसके बाद वीजा फीस, एंबेसी फीस, वर्क परमिट, फाइल चार्ज और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों, ऑनलाइन माध्यमों और नकद के जरिये भुगतान किया।
वीजा नहीं मिला तो वापस मांगे रुपये और दस्तावेज : आरोप है कि रकम लेने के बावजूद किसी को कनाडा का वीजा और वर्क परमिट नहीं मिला। आरोपी फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से वीजा तैयार होने की बात कहकर शेष रकम जमा करवाने के लिए कहते रहे। बाद में रुपये, पासपोर्ट और दस्तावेज वापस मांगने पर टालमटोल की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम की गारंटी के तौर पर आरोपियों ने चार चेक भी दिए थे लेकिन बैंक में लगाने पर उनका भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन टीम ने की है। मामले में लेनदेन की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed