Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Hearing in Defamation Case Against Swati Maliwal in Moga Court AAP MLA Dr. Amandeep Appears
{"_id":"6a0c085dc53987f5930c5694","slug":"video-hearing-in-defamation-case-against-swati-maliwal-in-moga-court-aap-mla-dr-amandeep-appears-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"'भेड़-बकरी' टिप्पणी: स्वाति मालीवाल पर मानहानि केस की मोगा कोर्ट में सुनवाई, आप विधायक डॉ. अमनदीप हुई पेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भेड़-बकरी' टिप्पणी: स्वाति मालीवाल पर मानहानि केस की मोगा कोर्ट में सुनवाई, आप विधायक डॉ. अमनदीप हुई पेश
मोगा में आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ दायर मानहानि मामले में आज अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा जेएमआईसी आशिमा शर्मा की अदालत में पेश हुईं और अपने पक्ष से जुड़े तथ्य अदालत के सामने रखे।
हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को लेकर कथित तौर पर “भेड़-बकरी” जैसी टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।
अदालत में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए विधायकों के खिलाफ इस तरह की अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह केवल विधायकों का ही नहीं, बल्कि उन लोगों का भी अपमान है जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधियों को चुना है।
उन्होंने आगे कहा कि समाज में इस प्रकार की भाषा को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता और इसी कारण उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया है। विधायक ने बताया कि अदालत की ओर से स्वाति मालीवाल को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।