{"_id":"6a0bfec860a9acfa450bd8ce","slug":"video-dr-sps-oberoi-steps-forward-to-assist-youth-from-tarn-taran-stranded-in-doha-qatar-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोहा-कतर में फंसे तरनतारन के युवक की मदद को आगे आए डॉ. एसपीएस ओबराय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहा-कतर में फंसे तरनतारन के युवक की मदद को आगे आए डॉ. एसपीएस ओबराय
दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डाॅ. एसपीएस ओबराय ने दोहा-कतर में फंसे तरनतारन जिले के युवक गुरदेव सिंह की मदद के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
डॉ. ओबराय ने बताया कि गांव जवंदा कलां निवासी गुरदेव सिंह मजदूरी के लिए दोहा गया था। पिछले वर्ष फरवरी में जिस निर्माणाधीन इमारत में वह काम करता था, उसके गिरने से एक पाकिस्तानी युवक की मौत हो गई थी। अदालत ने मामले में गुरदेव सिंह सहित तीन लोगों पर करीब 50 लाख रुपये की ब्लड मनी का जुर्माना लगाया था, जिसमें गुरदेव सिंह के हिस्से में लगभग 17 लाख रुपये आए।
हालांकि अदालत ने गुरदेव सिंह को जेल से रिहा कर दिया था, लेकिन जुर्माना राशि जमा न होने तक उसके भारत लौटने पर रोक लगा दी गई थी। गांववासियों और साथियों के सहयोग से अधिकांश राशि एकत्र कर ली गई थी, जबकि बाकी दो लाख रुपये ट्रस्ट की ओर से उसकी पत्नी निर्मल कौर को सौंपे गए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, मनप्रीत सिंह संधू, दिलबाग सिंह जोधा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। निर्मल कौर ने भावुक होकर डॉ. ओबराय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनके पति के जल्द घर लौटने की उम्मीद बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।