सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi's appeal shows effect, Sanchi MLA Dr. Prabhuram Choudhary arrives at the event on an e-rickshaw

Raisen News: पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, ई-रिक्शा से कार्यक्रम में पहुंचे सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 09:15 PM IST
PM Modi's appeal shows effect, Sanchi MLA Dr. Prabhuram Choudhary arrives at the event on an e-rickshaw

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की अपील अब जमीन पर असर दिखाने लगी है। रायसेन जिले की साँची विधानसभा में सोमवार को इसका अनोखा उदाहरण देखने को मिला, जब क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ई-रिक्शा से विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे। खाकी कुर्ता-पायजामा पहने विधायक जब मुस्कुराते हुए ई-रिक्शा से उतरे तो ग्रामीणों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री जी लगातार एक-एक बूंद पेट्रोल बचाने और प्रदूषण कम करने की बात करते हैं। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने होंगे। इसलिए मैंने तय किया है कि छोटे कार्यक्रमों में पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय ई-रिक्शा या साइकिल का उपयोग करूंगा।”

विधायक के इस कदम से प्रभावित होकर कई सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने भी भविष्य में ई-वाहनों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2011 के आधार पर साँची विधानसभा की 500 से अधिक आबादी वाली उन सभी बसाहटों को सड़क से जोड़ा जाएगा, जो अब तक संपर्क मार्ग से वंचित थीं। इसके लिए 46 नए मार्गों को मंजूरी मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि स्वीकृत 46 सड़कों की कुल लंबाई करीब 120 किलोमीटर होगी। इन सड़कों के निर्माण पर 10,235 लाख रुपये यानी लगभग 102.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी और बरसात से पहले निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से क्षेत्र के 24 हजार से अधिक ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को मंडियों तक पहुंचने में सुविधा होगी, मरीजों को अस्पताल ले जाना आसान होगा और बच्चों की स्कूल तक पहुंच बेहतर बनेगी।

डॉ. चौधरी ने कहा कि वर्षों से कच्चे रास्तों की परेशानी झेल रहे गांवों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं होगी। बारिश में कीचड़ और गर्मियों में धूल की समस्या से राहत मिलेगी। एंबुलेंस गांव तक पहुंच सकेगी और दूध-सब्जी जैसे उत्पाद सीधे बाजार तक पहुंच पाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने और तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

पढ़ें: पश्चिमी आकाश में दिखा चांद का अद्भुत नजारा, हंसियाकार चांद के साथ दिखा पूरा गोलाकार स्वरूप

ई-रिक्शा से कार्यक्रम में पहुंचने और करोड़ों रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। ग्राम सालेरा के बुजुर्ग रामस्वरूप ने कहा, “नेता जी खुद ई-रिक्शा में आए, इससे बड़ा संदेश क्या होगा। अब उम्मीद है कि हमारी सड़क भी जल्द पक्की बनेगी।” वहीं महिला समूह की सदस्य सुनीता बाई ने कहा, “बारिश में अस्पताल जाना बहुत मुश्किल होता था। सड़क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।”

डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ई-रिक्शा की सवारी कर दो बड़े संदेश दिए, पहला पर्यावरण संरक्षण का और दूसरा सादगी के साथ जनता के बीच पहुंचने का। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण साँची क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यदि तय समय में 120 किलोमीटर सड़क निर्माण पूरा हो जाता है, तो साँची विधानसभा विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ती नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में एक शख्स की मौत

19 May 2026

VIDEO: डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा- अपराधियों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

19 May 2026

Twisha Sharma: 'मैं फंस गई हूं..' मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा ने किसे किया था मैसेज? सामने आई चैट

19 May 2026

हमीरपुर: सर्राफा व्यापारी के घर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

19 May 2026

नारनौल: सब्जियों के दाम गिरने से किसान परेशान, मजदूरी निकालना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: डिप्टी सीएम बोले- हमारी पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है, सरकार को देना होगा

19 May 2026

Twisha Sharma CCTV Footage: ट्विशा शर्मा की मौत से ठीक पहले का CCTV Viral, छत पर जाती दिखी और फिर...

19 May 2026
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: डिप्टी सीएम बोले- मंत्री चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार, सोच-समझकर लिया गया फैसला

19 May 2026

मोगा नगर निगम में कांग्रेस 49 वार्डों में लड़ेगी चुनाव, एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द

19 May 2026

एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल ने करवाया सम्मान समारोह का आयोजन

19 May 2026

MP: BJP सरकार और संगठन की मैराथन समीक्षा, CM Mohan Yadav ने मंत्रियों को दिया एक्टिव होने का निर्देश

19 May 2026

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर अतरौली में प्रदर्शन, खैर में फूंका पुतला

19 May 2026

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, सास ने किए सनसनीखेज दावे

19 May 2026

Video: अंबेडकरनगर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

19 May 2026

Sehore: सीहोर के नाम पर सियासी संग्राम! ‘सिद्धपुर’ की मांग से गरमाया शहर, आंबेडकर सेतु पर कांग्रेस का दबाव

19 May 2026

Video: अमेठी में 43 डिग्री की तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें, दिन-रात बेहाल लोग

19 May 2026

Video: वैध-अवैध स्लॉटर हाउस पर भड़के शंकराचार्य, बोले- गाय की रक्षा न करने वालों को वोट नहीं

19 May 2026

Video: अमेठी में अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक घायल, राजमार्ग 6 घंटे जाम

19 May 2026

Video: संवाद को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह, खीरों के बाद लालगंज जाएंगे राहुल गांधी

19 May 2026

कानपुर: मसाला फैक्टरी की सैकड़ों महिलाओं ने ठप किया हाईवे, सैलरी बढ़ाने की मांग पर तीन घंटे चला हंगामा

19 May 2026

पानीपत में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत

19 May 2026

VIDEO: रात में वाहन चेकिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

19 May 2026

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों रुपये की दवा जलकर राख

19 May 2026

कानपुर: ज्येष्ठ का तीसरा बड़ा मंगलवार, बिरहर पुलिस चौकी पर गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-पूजन के बाद लगा भव्य भंडारा

19 May 2026

अमर उजाला संवाद: डिप्टी सीएम बोले- सड़क जाम करने का अधिकार किसी को नहीं, भंडारा में रोड जाम नहीं होती

19 May 2026

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा शुरू, केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी

19 May 2026

मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

19 May 2026

देवरिया का पीएचसी एक डॉक्टर के भरोसे, वह भी गायब

19 May 2026

सर्राफा व्यापारियों ने डीएम से की मुलाकात, सहयोग किए जाने का दिया आश्वासन

19 May 2026

पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ में उमड़े श्रद्धालु

19 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed