सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Sehore Name Change Row Escalates, Congress Pushes for ‘Siddhpur’ and Ambedkar Setu

Sehore: सीहोर के नाम पर सियासी संग्राम! ‘सिद्धपुर’ की मांग से गरमाया शहर, आंबेडकर सेतु पर कांग्रेस का दबाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 03:27 PM IST
Sehore news: Sehore Name Change Row Escalates, Congress Pushes for ‘Siddhpur’ and Ambedkar Setu
सीहोर जिले की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक तीखा ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन ने न सिर्फ प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैलाई, बल्कि शहर की पहचान और ऐतिहासिक अस्मिता को लेकर नई बहस भी छेड़ दी। मांग साफ थी कि सीहोर का नाम बदलकर उसके प्राचीन स्वरूप ‘सिद्धपुर’ किया जाए और निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज को ‘अंबेडकर सेतु’ नाम दिया जाए।

संयुक्त कलेक्टर रवीन्द्र परमार को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने इसे जनभावनाओं और ऐतिहासिक सम्मान का प्रश्न बताते हुए शीघ्र निर्णय की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कहा कि सीहोर का वास्तविक और प्राचीन नाम सिद्धपुर रहा है। उन्होंने दावा किया कि समय के साथ किन्हीं प्रशासनिक या ऐतिहासिक कारणों से इसका नाम बदलकर सीहोर कर दिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों की भावनाएं आज भी सिद्धपुर नाम से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि “सिद्धपुर नाम हमारी प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। यह सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि शहर की आत्मा को उसका खोया हुआ सम्मान लौटाने का प्रयास है।”शर्मा ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह जनता की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करे।

पढ़ें: धार में महासत्याग्रह: फैसले के बाद पहले मंगलवार को उमड़ा हिंदू समाज, अखंड ज्योति मंदिर पर हुई जमकर आतिशबाजी

अंबेडकर सेतु पर अड़ी कांग्रेस, दिया बड़ा प्रतीकात्मक तर्क
ज्ञापन का दूसरा बड़ा मुद्दा निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नामकरण रहा। कांग्रेस ने मांग की कि इस ओवरब्रिज का नाम ‘अंबेडकर सेतु’ रखा जाए।
पंकज शर्मा ने इस मांग के पीछे भावनात्मक और वैचारिक तर्क रखते हुए कहा कि जिस प्रकार डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग, जाति और समुदाय को एक सूत्र में पिरोकर देश को जोड़ा, उसी प्रकार यह रेलवे ओवरब्रिज शहर के दो हिस्सों को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यह नामकरण सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संविधानिक मूल्यों का प्रतीक होगा। कांग्रेस ने इसे शहर के लिए ऐतिहासिक संदेश बताया।

घोषणाओं का ढेर, जमीन पर सन्नाटा’...नगरपालिका पर गंभीर सवाल
ज्ञापन में कांग्रेस ने नगरपालिका परिषद और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पूर्व और वर्तमान परिषद ने शहर के कई चौराहों और मंडी रेलवे ओवरब्रिज के नामकरण की घोषणाएं तो बड़े मंचों से कीं, लेकिन आज तक कोई आधिकारिक प्रस्ताव पारित नहीं किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देवी-देवताओं, महान विभूतियों और क्रांतिकारियों के नाम पर चौराहों के नामकरण की घोषणाएं अब तक सिर्फ कागजी वादे बनकर रह गई हैं। पंकज शर्मा ने इसे जनता के साथ छल बताते हुए कहा कि यदि प्रशासन में इच्छाशक्ति होती, तो अब तक यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी होती। सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए घोषणाएं करना जनता की भावनाओं से खिलवाड़ है।

जनप्रतिनिधियों से दलगत राजनीति छोड़ साथ आने की अपील
कांग्रेस ने इस पूरे मुद्दे को दलगत राजनीति से ऊपर बताते हुए जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों से समर्थन मांगा है। पंकज शर्मा ने अपील की कि यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि शहर की अस्मिता, पहचान और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग एक मंच पर आएं, तो यह मांग जल्द पूरी हो सकती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी ने इसे एक बड़े राजनीतिक संदेश में बदल दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विकास राय, बिजेंद्र ठाकुर, राहुल, ऋतिक विश्वकर्मा, ब्रह्मसिंह, ऋषि विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, धीरज शर्मा, विशाल यादव और जितेंद्र ठाकुर सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उरई: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और युवक पक्ष में मारपीट, इमरजेंसी सेवा ठप होने से मरीज बेहाल

19 May 2026

फिरोजपुर में मिसल सतलुज ने पंजाब के अधिकारों संबंधी प्रेस वार्ता की

फिरोजपुर रेल डिवीजन के 45 सेवानिवृत्त कर्मियों को 17.96 करोड़ रुपये दिए

सुल्तानपुर में मुठभेड़ में जौनपुर का पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

19 May 2026

गुरुहरसहाए के गांव मेघा पंज गिराई उताड़ में जमीनी विवाद के चलते दो गुट भिड़े, जख्मी

विज्ञापन

पीएम मोदी के आह्वान पर सीएम नायब सैनी ने की साइकिल की सवारी, सुखना लेक पहुंचे

फिरोजपुर मंडल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अभियान का आयोजन

विज्ञापन

औरैया: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, दो की मौत और 13 गंभीर घायल

19 May 2026

Ujjain News: त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चंद्रमा से सजे बाबा श्री महाकाल, सिर पर भस्म रमाकर दिया भक्तों को दर्शन

19 May 2026

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी के बयान का संत समिति ने किया समर्थन, VIDEO

19 May 2026

चकिया के श्रमिकों के समर्थन में उतरी माकपा, सपा नेताओं के बयान का विरोध; VIDEO

19 May 2026

पश्चिम बंगाल निजी सचिव हत्याकांड: परिवार संग हरिद्वार से लौट रहा था शूटर राजकुमार, सीबीआई ने छपार टोल पर धर दबोचा

19 May 2026

VIDEO: कूड़े के ढेर में लगी आग से यातायात हुआ प्रभावित

19 May 2026

Meerut: ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले के नामकरण को लेकर नगर पालिका बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा

18 May 2026

Meerut: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को हिंदू बता हरियाणा की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर किया निकाह

18 May 2026

Meerut: लायंस क्लब मेरठ ने की चटपटे खट्टे मीठे रिश्तों पर आधारित सभा

18 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में सिंगर रुपेश मिश्रा और प्रिंयाजली गुप्ता के तरानों पर झूमे फैंस

18 May 2026

Meerut: लालकुर्ती सब्जी मंडी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास खुली मीट की दुकानों को लेकर हिंदू संगठनों का हंगामा

18 May 2026

Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने संत देवाश्रम इंटर कॉलेज में किया मंथम कार्यक्रम

18 May 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन क्लब की सदस्याओं ने मशहूर गायिका आशा भोंसले को दिया म्यूजि़कल ट्रिब्यूट

18 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट सेक्टर-3 में महिलाओं का धरना जारी, कहा- करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन

18 May 2026

VIDEO: ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

18 May 2026

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव मिला; दो की तलाश में जुटे गोताखोर

18 May 2026

महोबा: शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को रॉड से पीटकर मार डाला

18 May 2026

रायगढ़ में गर्मी से बेहाल हाथी: पानी टंकी के पास किया स्नान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

18 May 2026

Damoh News: दमोह में पेशी से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटे ने चाचा पर जताई हत्या की आशंका

18 May 2026

कानपुर: ईंट भट्ठे पर मजदूरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत; दो घायल

18 May 2026

Bareilly: 'हां नहीं की तो मार डाला', एकतरफा इश्क में छात्रा की ह*त्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

18 May 2026

Meerut: गला दबाकर छात्रा की हत्या, तनावपूर्ण माहौल के बीच गांव सील, आरोपी के भाई की वीडियो वायरल

18 May 2026

Lakhimpur kheri: ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकराई मैजिक, दो सगे भाइयों समेत 10 की मौत

18 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed