सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news traffic police expands stations for better management

Indore News: इंदौर में बनेंगे दो नए ट्रैफिक थाने, सड़क जाम से मिलेगी मुक्ति, अवैध पार्किंग पर भी कसेगी नकेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 20 May 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News:  यातायात पुलिस ने कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थानों का विस्तार करते हुए इनकी संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी है। जोन एक और जोन दो के लिए नए थानों की स्थापना बड़वाली चौकी और तिलक नगर में की जा रही है।

Indore news traffic police expands stations for better management
इंदौर में ट्रैफिक जाम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। आम जनता की सुविधा, बेहतर प्रबंधन और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था को आसान बनाने के उद्देश्य से इंदौर यातायात पुलिस अपने थानों का विस्तार कर रही है। अब तक पूरे शहर में केवल दो ही यातायात थानों के माध्यम से व्यवस्था संभाली जा रही थी, जो पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में कार्यरत थे। लेकिन अब बहुत जल्द इन थानों की संख्या बढ़कर चार होने जा रही है। शहर के जोन एक और जोन दो को नए यातायात थाने मिलने वाले हैं, जिसके लिए यातायात अमले ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष बात यह है कि इन चारों थानों के लिए थाना प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
Trending Videos


तिलक नगर और बड़वाली चौकी एसीपी कार्यालय का चयन
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार पूर्वी क्षेत्र यानी जोन तीन के लिए एमटीएच कंपाउंड में यातायात थाना संचालित किया जा रहा है। इसी तरह पश्चिमी क्षेत्र यानी जोन चार के लिए महूनाका पर यातायात थाना स्थित है। यह दोनों पुराने थाने अपने निर्धारित जोन के लिए यथावत काम करते रहेंगे। वहीं दो नए थानों के संचालन स्थल भी तय कर दिए गए हैं। तिलक नगर एसीपी यातायात कार्यालय में जोन दो का नया थाना शुरू होगा। इसके साथ ही बड़वाली चौकी एसीपी कार्यालय में जोन एक के नए थाने का संचालन किया जाएगा। इन नए स्थानों पर जोन एसीपी के साथ ही सीनियर निरीक्षक स्तर के अधिकारी बैठेंगे जो पूरे जोन की व्यवस्था देखने के साथ ही पुलिसकर्मियों का ड्यूटी चार्ट भी संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस विस्तार के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कुछ दिन पहले ही आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके बाद दोनों नए थानों को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अगले कुछ ही दिनों में ये थाने पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे, जिससे ड्यूटी और विभागीय कार्यों में ज्यादा पारदर्शिता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों थानों के प्रभारियों की सूची जारी
प्रशासनिक स्तर पर चारों यातायात थानों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यातायात जोन एक में ही पहले से पदस्थ निरीक्षक बाबूलाल कुमरावत को अब जोन एक थाने की मुख्य कमान सौंपी गई है। पिछले दिनों महूनाका विवाद के बाद यातायात थाना पश्चिम के प्रभारी पद से हटाकर डीसीपी कार्यालय में अटैच की गईं निरीक्षक राधा यादव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जोन दो का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जोन तीन में कार्यरत निरीक्षक अमिता सिंह को जोन चार के यातायात थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी पूर्व अरविंद दांगी के पास अब जोन तीन का प्रभार रहने वाला है।
विज्ञापन


नई विस्तार से व्यवस्था में सुधार आएगा 
इस पूरे मामले को लेकर ट्रैफिक डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शहर में जोन एक और जोन दो के तहत नए यातायात थाने शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है और इसके लिए स्थानों को पूरी तरह चिह्नित कर लिया गया है। शहर के चारों जोन में अलग-अलग थाने सक्रिय होने से यातायात प्रबंधन और संचालन के काम बहुत आसान हो जाएंगे। वर्तमान में दोनों मुख्य क्षेत्रों के यातायात थाने काफी दूरी पर स्थित हैं, जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को अपने रोजाना के शासकीय कार्यों के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अब संबंधित क्षेत्रों में ही नजदीक थाने उपलब्ध होने से पुलिस बल को बड़ी सुविधा मिलेगी और इसके बाद पूरी यातायात व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर कार्यों में पहले से कहीं ज्यादा पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed