सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Massive fire breaks out at illegal firecracker warehouse under gym

Indore News: जिम के नीचे पटाखा गोदाम में लगी आग, युवाओं ने कूदकर बचाई जान, एक दर्जन गाड़ियां खाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 19 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासनिक कार्रवाई के डर से छुपाकर रखे गए इस बारूद के ब्लास्ट से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और आसपास की दुकानों को खाली कराना पड़ा, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Indore News Massive fire breaks out at illegal firecracker warehouse under gym
आग में जलकर कई गाड़ियां खाक हो गईं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के सनावदिया रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब वहां स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम के भीतर भारी मात्रा में बारूद मौजूद होने के कारण आग ने बेहद आक्रामक रूप ले लिया। इस आगजनी की चपेट में आने से गोदाम के आसपास खड़े कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पटाखा गोदाम एक संचालित जिम के निचले हिस्से में बना हुआ था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय जिम के अंदर कई युवा वर्कआउट कर रहे थे। आग की लपटें और धुआं देखकर जिम में मौजूद युवाओं में हड़कंप मच गया और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए जिम की खिड़कियों और ऊंचाई से नीचे कूदना पड़ा।
Trending Videos


प्रशासनिक कार्रवाई के डर से छुपाकर रखा था अवैध बारूद
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गोदाम संचालक ने प्रशासन की हालिया सख्ती और कार्रवाई से बचने के लिए पटाखों के इस बड़े स्टॉक को यहां छुपाकर रखा था। इस रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र में पूरी तरह से अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया गया था। गौरतलब है कि देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद से ही इंदौर प्रशासन लगातार मुस्तैद है और विभिन्न पटाखा फैक्ट्रियों तथा गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सील करने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसी डर की वजह से गोदाम मालिक ने गुपचुप तरीके से माल को इस बेसमेंट जैसी जगह पर डंप किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जन भर वाहन खाक और दुकानें कराईं खाली
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम के बाहर खड़ी एक कार और तीन बाइकों समेत कुल एक दर्जन से अधिक वाहन जलकर कोयला हो गए। वाहनों की टंकियों में ब्लास्ट होने की वजह से आग तेजी से फैली, जिसके चलते एहतियात के तौर पर आसपास की सभी दुकानों को तुरंत खाली करवाना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। प्रशासन अभी भी आग लगने के असली कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed