{"_id":"6a0c371e66bc71dfdc058651","slug":"video-falling-vegetable-prices-worry-farmers-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: सब्जियों के दाम गिरने से किसान परेशान, मजदूरी निकालना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: सब्जियों के दाम गिरने से किसान परेशान, मजदूरी निकालना भी हुआ मुश्किल
सब्जी की खेती करने वाले किसानों को इन दिनों भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडियों में उचित भाव नहीं मिलने और खरीद कम होने से किसानों की सब्जियां खेतों में बनी झोपड़ियों में ही भीषण गर्मी के बीच सूखकर खराब हो रही हैं। किसानों का कहना है कि मेहनत और लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।
गांव जैलाफ की सीम साण्डाला के खेतों में बटाई पर सब्जी की खेती कर रहीं बुद्धि देवी ने बताया कि उनका परिवार नारनौल से आकर खेतों में रहकर खेती कर रहा है। परिवार के करीब 10 सदस्य दिन-रात मेहनत कर घीया, भिंडी, काकड़ी, ग्वार फली और बैंगन जैसी सब्जियां उगा रहे हैं। इसके बावजूद मंडी में सब्जियों के दाम नहीं मिलने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान कैलाश ने बताया कि बीज, कीटनाशक दवाइयों और सिंचाई पर काफी खर्च आ रहा है, लेकिन पेठा और घीया जैसी सब्जियों की खरीद कमजोर होने से लागत तक नहीं निकल पा रही। उन्होंने कहा कि सब्जी की खेती अब घाटे का सौदा साबित हो रही है।
बुद्धि देवी ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते फसल को दिन में दो बार पानी देना पड़ रहा है। खेतों में जहरीले जीव-जंतुओं के बीच रहकर खेती करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद सब्जियां मंडी तक ले जाने के लिए पिकअप वाहन का किराया तक नहीं बचता।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के छाजूराम रावत ने सरकार से मांग की कि सब्जी उत्पादक किसानों को घाटे की भरपाई योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही घाटे वाली सब्जियों पर सब्सिडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।