{"_id":"6a0ca52824a8968ac70b8737","slug":"video-sit-in-protest-against-encroachment-on-pond-and-barren-land-executive-officer-presents-his-stance-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: तालाब व बंजर भूमि पर कब्जे के विरोध में धरना, ईओ ने रखा अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तालाब व बंजर भूमि पर कब्जे के विरोध में धरना, ईओ ने रखा अपना पक्ष
मेरठ। दौराला नगर पंचायत क्षेत्र में तालाब व बंजर भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रचार मंत्री एवं समाजसेवी संजय दौरालिया के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि खसरा नंबर 9 स्थित तालाब की भूमि और खसरा नंबर 10 की बंजर भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। धरने के दौरान अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह और चेयरमैन देवेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को हाई कोर्ट की कॉपी दिखाते हुए बताया कि जिन लोगों पर कब्जे का आरोप लगाया गया है वह हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे थे। हाई कोर्ट ने तीन माह तक के लिए इस मामले पर स्टे जारी कर दिया। इसलिए नगर पंचायत कार्यालय न्यायालय के आदेश पर हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। हाई कोर्ट के आदेश अंक आठ में स्पष्ट है कि अभी इस मामले में कोई कार्यवाही 3 महीने तक नहीं की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 3 महीने बाद जब समय पूरा होगा जो भी न्यायालय के आदेश होंगे उसके तहत आगे की कार्यवाही की जा सकती है। नगर पंचायत कार्यालय पर लगभग दो घंटे तक धरना दिया। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देखने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।