{"_id":"6a0d3592156be02dda05b1ec","slug":"video-video-palsa-mathabhaugdha-ma-eka-bthamasha-ghayal-masataramaida-garafatara-bl-apacara-sarakashhanae-ma-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण में
गोंडा जिले के जानकीनगर में हुई बमबाजी की सनसनीखेज घटना के बाद मंगलवार देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी देवेंद्र श्रीवास्तव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बमबाजी के मास्टरमाइंड अर्पित पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 18 मई की रात करीब 9:25 बजे जानकी नगर स्थित मवैया तालाब के पास रहने वाले रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह के घर पर ताबड़तोड़ बमबाजी की गई थी। बताया गया कि आरोपियों ने महज आठ सेकेंड के भीतर छह बम फेंके, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
घटना के बाद राघवेंद्र सिंह की पत्नी डाली सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने देवेंद्र श्रीवास्तव, बमबाजी के मास्टरमाइंड अर्पित पांडेय और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।