Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi celebrated its queen's 184th wedding anniversary with great pomp, with people dancing and singing along with the wedding procession.
{"_id":"6a0d2af4eb24a1b1e40f3d81","slug":"video-jhansi-celebrated-its-queens-184th-wedding-anniversary-with-great-pomp-with-people-dancing-and-singing-along-with-the-wedding-procession-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी ने धूमधाम से मनाई अपनी रानी की शादी की 184वीं वर्षगांठ, नाचते-गाते बरात के साथ निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ने धूमधाम से मनाई अपनी रानी की शादी की 184वीं वर्षगांठ, नाचते-गाते बरात के साथ निकले लोग
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:01 AM IST
Link Copied
वीरांगना लक्ष्मीबाई और महाराजा गंगाधर राव की शादी की 184वीं वर्षगांठ धूमधाम से झांसी वालों ने मनाई। लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह नजर आया। छात्राएं महारानी के वेश में पहुंची थीं। मंगलवार शाम को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से परंपरागत तरीके से बरात निकाली गई। गाजे-बाजे और बुंदेली वाद्यों के साथ निकली बरात में गाते-नाचते लोगों का हुजूम शामिल था। प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचने पर यहां विवाह की प्रतीकात्मक रस्में भी कराई गईं।
शाम करीब पांच बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद मराठी परंपरा के साथ राजा श्रीमंत गंगाधर राव के स्वरूप को महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी सचिव गजानन खानवलकर एवं उज्ज्वल देवधर ने राजसी पगड़ी पहनाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने आरती एवं तिलक किया। उनके बग्घी में सवार होने के बाद राजसी ठाट-बाट के साथ बरात निकली। राजा एवं रानी के जयकारे करते हुए बराती गणेश मंदिर की ओर चल पड़े। रास्ते भर महिलाएं एवं पुरुष विवाह गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। बरात के साथ बग्घी एवं घोडों पर राजा मर्दन सिंह, दतिया नरेश, सुंदर-मुंदर के स्वरूप भी शामिल थे। बरात पंचकुइया चौराहा, कोतवाली, सिंधी चौराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, गंधीगर का टपरा होते प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची। यहीं महारानी लक्ष्मीबाई का विवाह हुआ था। बरात के पहुंचने पर घराती पक्ष ने पुष्प वर्षा करके बरातियों का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।