फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grocery shop owner dies after his Bullet motorcycle skids

Jhansi News: बुलेट बाइक फिसलने से किराना दुकानदार की मौत

Mon, 26 Oct 2026 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Grocery shop owner dies after his Bullet motorcycle skids
फाइल फोटो राज - फोटो : samvad
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबाय में शनिवार देर शाम बुलेट बाइक फिसलने से घायल किराना दुकानदार राज वर्मा (23) पुत्र प्रमोद की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हाल में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अंबाबाय निवासी राज वर्मा अपने घर में ही किराने की दुकान चलाता था। शनिवार को वह सामान लेने के लिए बुलेट से गया था। देर शाम लौटते समय अंबाबाय के पास अचानक उसकी बुलेट फिसल गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। राज की शादी करीब तीन साल पहले निशा से हुई थी। परिवार में दो साल का बेटा है। बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी निशा यह खबर सुनते ही अचेत हो गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed