{"_id":"6a0d8f56f37b6f869901947e","slug":"video-51-units-of-blood-collected-at-blood-donation-camp-in-jyuri-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ज्यूरी में रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त जुटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ज्यूरी में रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त जुटाया
ज्यूरी में बुधवार को शहीद पवन दंगल की याद में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में रक्तदान परिवार ज्यूरी और आईटीबीपी की 43वीं बटालियन की ओर से आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में ज्यूरी आसपास के क्षेत्र के युवक युवतियों और 43वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पीएचसी ज्यूरी में रक्तदान शिविर का शुभारंभ शहीद पवन दंगल के पिता शिशुपाल दंगल ने किया। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी रामपुर से पहुंची चिकित्सक डॉ. मानसी सहित टीम ने सहयोग दिया। आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के डॉ. विपिन सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के संयोजक सुनील गुप्ता, सुनील शर्मा और अरविंद सूद ने बताया सुबह 10:00 बजे से महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी रामपुर से डॉ. मानसी और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया। यह रक्त रामपुर के खनेरी अस्पताल में मरीजों को मुहैया करवाया जाएगा। इस आयोजन को सुचारु रूप से चलाने के लिए रक्तदान परिवार ज्यूरी के सदस्य संजय जिंटू, देवराज, सुशील, वेद, राजिंद्र भंडारी सहित कई अन्य लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।