{"_id":"6a0d3d5ca5987ce8380029d1","slug":"video-16-year-old-aarav-thakur-from-sundernagar-became-the-third-runner-up-of-mr-hills-king-2026-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मिस्टर हिल्स किंग 2026 के थर्ड रनरअप बने सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मिस्टर हिल्स किंग 2026 के थर्ड रनरअप बने सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर
सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर मिस्टर एंड मिस हिल्स किंग एंड क्वीन 2026 में थर्ड रनरअप रहे हैं। यह आयोजन बीती 18 मई को शिमला के कालीबाड़ी मंदिर के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ था, जिसमें प्रदेश से गर्ल्स और बॉयज श्रेणी में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। सुंदरनगर के आरव ठाकुर ने बॉयज श्रेणी में थर्ड रनरअप की पोजिशन हासिल की है। आरव ने बताया कि उनकी अब तक की इस सफलता में परिवार, बड़े भाई और स्कूल के शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। सभी की तरफ से उन्हें आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। खासकर बड़े भाई से उन्हें काफी अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। बता दें कि आरव के बड़े भाई आर्यन ठाकुर भी फुटबॉल खिलाड़ी होने के साथ मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम कमा रहा है। आरव ने बताया कि वह स्पोर्ट्स के साथ मॉडलिंग और एक्टिंग में आगे बढ़ने का लगातार प्रयास करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।